{"_id":"68046d95b996572788036484","slug":"mobile-robber-escaped-by-dodging-the-trainee-sub-inspector-and-prd-jawan-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रशिक्षु दरोगा और पीआरडी जवान को चकमा दे गया मोबाइल लुटेरा, देखते रह गए दोनों...वो भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रशिक्षु दरोगा और पीआरडी जवान को चकमा दे गया मोबाइल लुटेरा, देखते रह गए दोनों...वो भाग निकला
Sun, 20 Apr 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 09:14 AM IST
सार
मोबाइल लुटेरे को प्रशिक्षु दरोगा और पीआरडी जवान लेकर जा रहे थे। बाजार में मोबाइल लुटेरे ने दोनों को चकमा दिया और भाग निकला। पुलिस लुटेरे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज पुलिस की अभिरक्षा से मोबाइल लुटेरा फरार हो गया। प्रशिक्षु दरोगा और एक जवान उसे साथ लेकर मोबाइल बरामद करने गए थे। वह बाजार से भाग निकला। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पृथ्वीनाथ फाटक के पास पिछले दिनों झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की घटना हुई थी। पुलिस ने लूट का केस दर्ज करके सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। शुक्रवार को शाहगंज थाने में तैनात एक प्रशिक्षु दरोगा और पीआरडी जवान आरोपी को अपने साथ लेकर मोबाइल बरामद करने गए थे। लुटेरा बाजार में दोनों को धक्का देकर भाग निकला। थाने आकर उन्होंने घटना की जानकारी दी। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP: बर्थडे स्पार्कल स्टिक से हुआ ऐसा धमाका...उखड़ गए घर के दरवाजे, आग में तीन झुलसे; मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन
अधिवक्ता के साथ मारपीट, मोबाइल छीना
न्यू आगरा थाना क्षेत्र के भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर के नीचे कार और स्कूटर सवार तीन युवकों ने अधिवक्ता को रोक लिया। मारपीट करते हुए मोबाइल छीनने की कोशिश की। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। थाना एत्मादपुर के कुबेरपुर गांव निवासी अनुज परिहार ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार को शाम 6 बजे दीवानी से घर के लिए निकले थे। भगवान टाॅकीज फ्लाईओवर के नीचे वारदात की गई। शोर मचाने पर राहगीर एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
ये भी पढ़ें - आसमान से बरस रही आग: ताज पर तपते पत्थर...बिगड़ रही सैलानियों की हालत, पांच बेहोश; अदालतों का भी बदला समय