फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mobile phone ended two lives After a dispute with husband the wife hanged herself

एक मोबाइल और दो मौत: पति से लड़ फंदे पर लटकी पत्नी, कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत; देवर की जुबानी पूरी कहानी

Thu, 12 Mar 2026 10:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 12 Mar 2026 10:16 PM IST
सार

नगला रूद्र (फिरोजाबाद) निवासी अंजलि का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व फतेहपुर सीकरी की रामकृष्ण कॉलोनी निवासी नरेश बंजारा के साथ हुआ था। घर में पति-पत्नी के बीच केवल एक ही मोबाइल फोन था। नरेश जब भी काम पर जाता, मोबाइल अपने साथ ले जाता था।

विज्ञापन
mobile phone ended two lives After a dispute with husband the wife hanged herself
मोबाइल के लिए महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी स्थित आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र की रामकृष्ण कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां मोबाइल के लिए पति से हुए विवाद के बाद 22 वर्षीय गर्भवती महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। महिला के इस आत्मघाती कदम से कोख में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।

विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी
नगला रूद्र (फिरोजाबाद) निवासी अंजलि का विवाह करीब एक वर्ष पूर्व फतेहपुर सीकरी की रामकृष्ण कॉलोनी निवासी नरेश बंजारा के साथ हुआ था। घर में पति-पत्नी के बीच केवल एक ही मोबाइल फोन था। नरेश जब भी काम पर जाता, मोबाइल अपने साथ ले जाता था। अंजलि इसका विरोध करती थी। गुरुवार सुबह भी मोबाइल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद के बाद नरेश गुस्से में अपना बैग उठाकर काम पर चला गया, लेकिन इस बार वह मोबाइल अंजलि को ही दे गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले उतारा गया शव
घर में केवल एक वृद्ध महिला मौजूद थी। पति के जाने के कुछ देर बाद अंजलि ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में जब घटना का पता चला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले शव नीचे उतारा जा चुका था। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच था एक मोबाइल
मृतका अंजलि के देवर अशोक ने बताया कि वह अपनी मां कमलेश के साथ शमसाबाद विवाह समारोह में शामिल होने गया था। सूचना मिलते ही घर पहुंचा। अशोक ने बताया कि भाभी और भैया पर एक ही मोबाइल था। वह जब काम पर जाते थे, तो मोबाइल साथ ले जाते थे। भाभी मोबाइल घर पर छोड़कर जाने के लिए जिद करती थी। गुरुवार सुबह भी भैंया और भाभी के बीच मोबाइल के लिए विवाद हुआ। भाई गुस्से में बैग लेकर काम पर चले गए। मोबाइल भाभी के पास छोड़ गए। भाई के जाने के बाद भाभी फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed