फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mob in mainpuri tried to torched a police constable live

मैनपुरी में सिपाही को जिंदा जलाने की कोशिश, भीड़ में महिला ने फेंका पेट्रोल

Thu, 21 Dec 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी)
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मैनपुरी) Updated Thu, 21 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
mob in mainpuri tried to torched a police constable live
अांख की जांच - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के भोगांव में जीटी रोड पर लगे जाम को खुलवाने के दौरान एक सिपाही को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। सिपाही को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि हमले के बाद पुलिस ने जाम लगाए लोगों को लाठी फटकार कर भगाया गया था। 
विज्ञापन

 
भोगांव के गांव सज्जनपुर निवासी एक महिला के साथ फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र में चार बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मंगलवार रात को मेरापुर थाना पुलिस ने स्‍थानीय पुलिस के साथ रात करीब 12 बजे गिहार कालोनी में छापेमारी की। पुलिस ने यहां से कुछ युवकों को उठा लिया। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद पुलिस किसी तरह पकडे़ गए युवकों को लेकर वहां से निकल गई। छापेमारी के कुछ देर बाद ही गिहार कालोनी की कई महिलाएं और पुरुष जीटी रोड पर आ गए और जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जाम खुलवाने के लिए सिपाही मोहम्मद नासिर भी गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। अचानक हुए इस हमले से पुलिस ने पैर पीछे खींच लिए। नासिर को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एक निजी नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाया। करीब एक घंटा तक चले हंगामे के दौरान पुलिस ने जाम लगाए लोगों को लाठी फटकार कर वहां से भगाया।

सिपाही ने सुनाई आपबीती

सिपाही का अभी भी नेत्र चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं इस मामले में अधिकारी व थाना पुलिस भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। एसपी राजेश एस के मुताबिक ऐसी किसी भी घटना की जानकारी सिपाही ने नहीं दी। जाम लगा था उस संबंध में मामला दर्ज किया जा चुका है। 

वहीं सिपाही ने बताया कि जिस समय पेट्रोल उसकी आंख में गिरा उसे कुछ भी समझ में नहीं आया। जाम के दौरान भीड़ से अचानक एक महिला निकली और उसने गिलास में भरा पेट्रोल उस पर उडे़ल दिया। काफी देर तक उसे कुछ भी दिखाई नहीं दिया। अभी भी उपचार चल रहा है। सिपाही मोहम्मद नासिर राजस्थान के लोनी क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed