फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA parks will be built in 20 villages of the district

जिले के 20 गांवों में बनेंगे मनरेगा पार्क

Tue, 21 Sep 2021 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
MNREGA parks will be built in 20 villages of the district
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मनरेगा पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। इनकी स्थापना पर करीब दो करोड़ 12 लाख 78 हजार रुपये खर्च होगा। मनरेगा पार्कों के लिए एस्टीमेट बनाने के साथ काम प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्क बनाने का निर्णय लिया है। पहले जिले में 45 पार्क बनाए जाने थे। लेकिन कई ग्राम पंचायतों ने अपने स्तर से पार्क को बनाए जाने की पहल की है। इसके कारण अब जिले में बीस मनरेगा पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि चिह्नांकन करने के साथ कार्यस्थल को तैयार किया जा रहा है। इन पार्कों के बनने से इन गांवों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इन गांवों में बनाए जाएंगे मनरेगा पार्क.....
अरांव ब्लॉक के सराय भरथरा, धातरी, महिबुल्लापुर कैरावली, अरांव, एका ब्लॉक में उड़ेसर रुद्र सिंह, फिरोजाबाद ब्लॉक में बसई मोहम्मदपुर, ऊंधनी, उसायनी, जसराना ब्लॉक में खेरिया सिकमी बहत, खैरगढ़ ब्लॉक में दुगुना, नगला हिम्मत (नगला नत्थे), हाथवंत, मदनपुर ब्लॉक में उरावर, उजरई, नारखी ब्लॉक में नयाबांस, कायथा, सेवला रामपुर, शिकोहाबाद ब्लॉक में डाहिनी, टूंडला ब्लॉक के गांव मदावली, हिम्मतपुर का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत जिले के बीस गांवों में दो करोड़ 12 लाख 78 हजार की लागत से मनरेगा पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। गांवों में भूमि का चिह्नांकन कर लिया है। पार्कों में पेड़ पौधे लगाने के साथ बेंच आदि को डलवाया जाएगा।
अजय कुमार, जिला कोआर्डिनेटर मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed