{"_id":"41fcf13a6d3f1174757dbb7873e86953","slug":"mlc-ticket-yadav-11-12-contenders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी टिकट के 12 दावेदारों में 11 यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी टिकट के 12 दावेदारों में 11 यादव
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में शुरू हुई एमएलसी चुनाव की टिकट दौड़ के पहले राउंड में ‘यादव नेता’ आगे निकलते नजर आ रहें हैं। अभी तक हाईकमान के पास आगरा से दस दावेदारों के नाम पहुंचे हैं। इन्हें देखकर कोई भी चौैंक सकता है, क्योंकि ये सभी यादव हैं। फीरोजाबाद से दो दावेदार सामने आए हैं। इनमें भी एक यादव हैं। सपा हाईकमान के लिए यह टेंशन की बात हो सकती है कि बाकी बिरादरियों के नेता दावेदारी क्यों नहीं कर रहे?
स्थानीय निकाय एमएलसी के ये चुनाव अभी नहीं, अगले साल जनवरी में होने हैं, लेकिन तैयारी अभी से शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ गए दावेदारों में से आगरा जिले से एक बार एमएलसी रह चुके डा. अतर सिंह यादव के अलावा राम नरेश यादव, महीपाल सिंह यादव, डा. गिरीश यादव, तुलसी राम यादव, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, पार्षद मुकेश यादव, राजपाल यादव, और बृजेश यादव शामिल हैं। फीरोजाबाद जिले से केवल दो दावेदार थे। जिनमें से एक दिलीप सिंह यादव और दूसरे क्षत्रिय समाज से जुड़े उदयवीर सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की।
आगरा से एक और दावेदार बनवारी लाल यादव का नाम चला था, लेकिन बताया जा रहा है उन्होंने अपना दावा शुक्रवार को पेश नहीं किया। आगरा से दस दावेदार देखकर फीरोजाबाद जिले से पहुंचे दावेदारों ने भी आपत्ति जताई थी। बताया जा जा रहा है कि दावेदारों में 12 में से 11 यादवों को देखकर हाईकमान की पांच सदस्यीय कमेटी ने आगरा जिले के एक पदाधिकारी से इस बात पर नाराजगी भी व्यक्त की।
विज्ञापन
उनका कहना था कि इसका क्या मतलब समझा जाए? क्या अन्य बिरादरी के नेता पार्टी से मुंह मोड़ रहे हैं या फिर संगठन की ओर से उन तक दावेदारी के लिए संदेश ही नहीं पहुंचाया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आगरा की एमएलसी सीट पर बसपा के वीरू सुमन काबिज हैं।