{"_id":"5fc8e66d8ebc3e9bf3042f83","slug":"mlc-election-result-2020-vote-counting-live-update-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mlc Election Result 2020: प्रथम वरीयता के मतों से नहीं हो सका शिक्षक एमएलसी का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mlc Election Result 2020: प्रथम वरीयता के मतों से नहीं हो सका शिक्षक एमएलसी का फैसला
Fri, 04 Dec 2020 09:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:46 AM IST
सार
- मतगणना पंडाल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी की है। हर टेबल पर पांच कर्मचारी हैं। मतपेटिकाएं प्रत्याशियों और उनके एजेंट की मौजूदगी में खोली गईं। दोनों सीटों के लिए 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव परिणामः मंडी समिति मतगणना स्थल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा खंड शिक्षक सीट पर प्रथम वरीयता के वोटों से फैसला नहीं हो पाया। क्योंकि किसी भी प्रत्याशी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट नहीं मिले। इस पर रात साढ़े नौ बजे द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती शुरू की गई। प्रथम वरीयता के वोटों में सबसे ज्यादा निर्दलीय आकाश अग्रवाल को मिले थे। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश कुमार वशिष्ठ रहे।
विज्ञापन
फिरोजाबाद रोड स्थित मंडी परिसर में चल रही मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के 12 जिलों से मतपेटियों को यहां लाया गया था। शिक्षक सीट के मतपत्रों की गिनती पहले की गई। पहले प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वरीयता के मतपत्रों को अलग-अलग किया गया। इसमें काफी समय लग गया।
विज्ञापन
देर शाम वोटों की गिनती का पहला चरण शुरू हुआ। इसमें 14 हजार मत प्रथम वरीयता के गिने गए। दूसरे चरण में सात हजार वोटों की गिनती हुई।रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि अगर प्रथम वरीयता के मत किसी उम्मीदवार को 50 फीसदी से ज्यादा मिल जाते हैं तो उसे विजेता घोषित कर दिया जाता है लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इस कारण द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती कराई जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ये हैं शिक्षक सीट के प्रत्याशी
दिनेश चंद वशिष्ठ (भाजपा), हेवेंद्र सिंह (सपा), सुरेंद्र सिंह राघव, अभय प्रताप सिंह, लालजी बाबू श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, धर्म सिंह, होशियार सिंह, डॉ. आकाश अग्रवाल, डॉ. भोज कुमार शर्मा, डॉ. देव प्रकाश, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जगवीर किशोर जैन, गुमान सिंह, निरंजन सिंह सोलंकी, रवि सोनी।
दूसरे चरण में आगे रहे निर्दलीय आकाश
प्रथम चरण में हुई 14 हजार वोटों की गिनती में भाजपा के डॉ. दिनेश चंद वशिष्ठ आगे रहे लेकिन दूसरे चरण के सात हजार वोटों की गिनती में निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल को उनसे ज्यादा वोट मिले। हालांकि दूसरे चरण का नतीजा देर रात तक घोषित नहीं हो सका था। वैसे भी इसका कोई अर्थ नहीं रह गया है क्योंकि फैसला द्वितीय वरीयता के वोटों से होगा।
12 जिलों से आईं मतपेटिकाएं
आगरा सीट के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों से मतपेटिकाएं यहां लाई गईं। खंड स्नातक पद के लिए कुल 41.56 और शिक्षक पद पर कुल 70.78 फीसदी मतदान हुआ था।

दो बजे तक मतपत्रों का मिलान हुआ
दोपहर दो बजे तक मतों को मिलाने का काम किया गया। 12 जिलों से आए मतपत्रों को इकट्ठा किया गया, इसमें छह घंटे से ज्यादा का समय लग गया। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई थी।
प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी
मतगणना पंडाल में 14-14 टेबल लगाई गई हैं। एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी की है। हर टेबल पर पांच कर्मचारी हैं। मतपेटिकाएं प्रत्याशियों और उनके एजेंट की मौजूदगी में खोली गईं। दोनों सीटों के लिए 38 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
नहीं निकलेगा विजयी जुलूस
एडीएम प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने बताया कि विजयी उम्मीदवार को जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है।

आकाश अग्रवाल ने कहा, उन्हें विजेता घोषित करें
शिक्षक सीट पर पहले चरण की मतगणना पूरी होते ही निर्दलीय उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने प्रशासन से कहा कि उन्हें विजेता घोषित किया जाए क्योंकि सबसे ज्यादा मत उन्हें मिले हैं। उधर भाजपाइयों ने फिर से गिनती की मांग कर दी। इस पर हंगामा हो गया। अधिकारियों ने आकाश अग्रवाल से कहा कि अभी द्वितीय और इसके आगे की वरीयता की गिनती होगी।
स्नातक सीट पर मतगणना शुरू होते ही भाजपाइयों का हंगामा
स्नातक सीट पर मतगणना शुरू होते ही भाजपाइयों ने हंगामा कर दिया। इसकी वजह यह रही कि भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह पंडाल के अंदर पानी की बोतल लेकर जा रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। वह वह अड़ गए कि बोतल लेकर ही जाएंगे। पुलिसकर्मियों ने भी साफ कर दिया कि नहीं जा सकते। इस पर हंगामा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

स्नातक : मतगणना शुरू होते ही हंगामा... आज शाम तक आएगा नतीजा
आगरा खंड स्नातक सीट पर वोटों की गिनती गुरुवार को रात नौ बजे शुरू हो पाई। 29 राउंड में मतगणना होगी। नतीजा शुक्रवार की शाम तक आने की संभावना है। उधर मतगणना शुरू होते ही हंगामा हो गया। भाजपाई पांडाल के लेकर पानी की बोतल ले जा रहे थे। पुलिस ने मना किया। इसी पर हंगामा हो गया।