फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC election,MLC election in kasganj,kasganj election news,hindi election news

एमएलसी चुनाव: 11508 मतदाता आज चुनेंगे अपने शिक्षक व स्नातक एमएएलसी

Mon, 30 Nov 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
MLC election,MLC election in kasganj,kasganj election news,hindi election news
कासगंज कलक्ट्रेट में पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल का निरीक्षण करते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना संकट के बीच आगरा खंड निर्वाचन क्षेत्र स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए कलक्ट्रेट से 22 पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। पोलिंग पार्टिर्यों के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर के साथ मौके पर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर कलक्ट्रेट परिसर पर काफी गहमा गहमी रही। पोलिंग पार्टियों में लगाए गए कर्मी निर्धारित समय से पहुंचना शुरू हो गए। पार्टियों में लगे कर्मियों को मतदान से संबंधित मतपत्र, प्रपत्र, स्टेशनरी, मतपेटिकाएं आदि उपलब्ध कराई गई। कर्मियों ने इन सभी को अच्छी तरह से चैक किया, जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इस चुनाव में शिक्षक के लिए 16 तथा स्नातक के लिए 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। कुल 11508 मतदाता विधान परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान करेंगे। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा जो सांय 5 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने पोलिंग पार्टियों में लगे कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने तथा मतदान के दौरान कोविड नियमों का पालन कराने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान के लिये प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाया गया है। मतदान व्यवस्थाओं के लिये 5 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। मतदान के दौरान प्रत्येक पोलिंग बूथ पर गतिविधियों पर नजर रखने के लिये वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे। सभी मतदान केेंद्रों पर मतदाताओं को लाइन में खड़े होने के लिये सोशल डिस्टेंस बनाये रखने हेतु गोले बनाए गये हैं। इसके साथ ही निर्वाचन नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर डाले जांएगे वोट
शिक्षक के लिए कासगंज नगर पालिका परिषद में 2 मतदेय स्थल तथा नगर पालिका परिषद सोरों, नगर पंचायत कार्यालय अमांपुर, खंड विकास कार्यालय सिढ़पुरा, नगर पंचायत कार्यालय सहावर, नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा व खंड विकास कार्यालय पटियाली में एक एक मतदेय स्थल बनाया गया है।
स्नातक निर्वाचन के लिए रेलवे इंस्टीट्यूट रेलवे स्टेशन कासगंज में 2 खंड विकास कार्यालय कासगंज में 2, नगर पालिका परिषद कासगंज में 1, नगर पालिका परिषद सोरों में 2, खंड विकास कार्यालय सहावर में 1, खंड विकास कार्यालय अमांपुर में 1, खंड विकास कार्यालय सिढ़पुरा में 2, नगर पालिका परिषद गंजडुंडवारा में 2 तथा नगर पंचायत पटियाली में 1 मतदेय स्थल बनाया गया है।
कोरोना संक्रमित भी चुन सकेंगे अपना प्रतिनिधि
कासगंज। कोरोना संक्रमित भी एमएलसी चुनाव में अपना प्रतिनिधि चुन सकेंगे। ऐसे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान से पहले प्रशासन को सूचना देनी होगी। प्रशासन इन मतदाताओं को एंबुलेंस के माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। जहां वे मतदान के आखिर में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी बूथों पर पीपीई किट की व्यवस्था की गई है। यदि कोई कोरोना संक्रमित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पर पहुंचेगा तो पोलिंग पाटियां और मतदाता दोनों ही पीपीई किट पहनेंगे।
मतदान केंद्रों पर रहेगी हेल्प डेस्क
कासगंज। कारोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी। मतदान के लिए पहुुंचने पर मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही हाथों को सैनिटाइज भी कराया जाएगा। यदि मतदाता मास्क के बिना बूथ पर पहुंचेगा तो उसे मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मतदाता को दस्ताने दिए जाएंगे, जिन्हें पहनकर वह मताधिकार का प्रयोग करेगा।
यह दस्तावेज रहेंग मान्य
-मतदाता पहचान पत्र, आधारकार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सरकार द्वारा कर्मचारियों को जारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं द्वारा जारी पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी उपाधि, फोटोयुक्त डिप्लोमा या मार्कशीट की मूल प्रति, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,
अलग अलग रंग के होंगे मतपत्र
खंड शिक्षक और खंड निर्वाचन चुनाव के लिए मतपत्र से मतदान होगा। दोनों निर्वाचन के लिए अलग-अलग रंगों के मतपत्र निर्वाचन आयोग ने उपलब्ध कराए हैं। सफेद रंग के मतपत्र से स्नातक निर्वाचन और गुलाबी रंग के मतपत्र से शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान होगा। मतपत्र पर गुलाबी रंग के पैन से वरीयता क्रम लिखा जाएगा।

फैक्ट फाइल स्नातक
- 14 मतदान केंद्र स्नातक चुनाव के लिए बनाए गए।
- 22 प्रत्याशी स्नातक एमएलसी के लिए हैं मैदान में।
- 10538 स्नातक मतदाता करेंगे मतदान।
फैक्ट फाइल शिक्षक
- 8 मतदान केंद्र शिक्षक चुनाव के लिए बनाए गए।
-16 प्रत्याशी शिक्षक चुनाव के लिए हैं मैदान में।
- 970 शिक्षक मतदाता करेंगे मतदान।
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष नंबर
फोन 05744- 272027, 05744-272028, मोबाइल 9528972258

कासगंज में एमएलसी चुनाव के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टै अपने आवश्यक पत्रों को चैक करती

कासगंज में एमएलसी चुनाव के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टै अपने आवश्यक पत्रों को चैक करती- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed