फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mlc election in agra section

आगरा खंड स्नातक एमएलसी के लिए 11 केंद्रों पर होगा मतदान

Fri, 06 Nov 2020 12:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
mlc election in agra section
मैनपुरी। आगरा खंड स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी के चुनाव के लिए तैयारी तेज हो गई। जिला प्रशासन ने मतदाताओं की सूची प्रकाशित करने के साथ ही मतदान केंद्रों की सूची भी फाइनल कर दी है। जिले में इस बार आगरा खंड स्नातक एमएलसी के लिए 11 मतदान केंद्रों के 24 बूथों पर मतदान होगा। इन्हीं में से नौ मतदान केंद्रों शिक्षक एमएलसी के लिए भी मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन मतदाताओं की सूची तैयार करने का भी काम पूर्ण कर चुका है। स्नातक एमएलसी चुनाव में जहां 21188 मतदाता मतदान करेंगे तो वहीं शिक्षक एमएलसी के लिए 1251 मतदाता वोट डालेंगे। मतदान केंद्र और मतदाता सूची फाइनल होने के बाद अब प्रशासन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं कराने और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में जुट गया है। वहीं बृहस्पतिवार को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रशासन और कार्यकर्ता दोनों ही तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

तीन मतदेय स्थल बढ़ाने के भेजे हैं प्रस्ताव
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों की बैठक में स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए तीन मतदेय स्थल बढ़ाने की मांग की गई थी। उच्च स्तर से अगर मंजूरी मिलती है तो मतदेय स्थलों की संख्या 24 से बढ़कर 27 हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मतदान केंद्र
-नेशनल इंटर कॉलेज, भोगांव।
-अमर शहीद इंटर कॉलेज, बेवर।
-क्षेत्र पंचायत कार्यालय, किशनी।
-क्षेत्र पंचायत कार्यालय, जागीर।
-क्षेत्र पंचायत कार्यालय, बरनाहल।
-क्षेत्र पंचायत कार्यालय,करहल।
-क्षेत्र पंचायत कार्यलय घिरोर।
-प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय देवी रोड।
-मलिखान सिंह इंटर कॉलेज कुरावली।
-वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज , ज्योंती।
-क्षेत्र पंचायत कार्यालय मैनपुरी।
----
नोट: केवल प्रथम नौ मतदान केंद्र शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता सूची और मतदान केंद्र की सूची फाइनल हो गई है। सभी केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं पर अब फोकस किया जा रहा है।
-फूलचंद्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed