{"_id":"69cdec7adae81366ea06c199","slug":"mla-meets-nitin-gadkari-seeks-flyover-and-drainage-fix-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: विधायक बाबूलाल ने गडकरी से मांगा फ्लाईओवर, जलभराव और लाइटिंग का समाधान; सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: विधायक बाबूलाल ने गडकरी से मांगा फ्लाईओवर, जलभराव और लाइटिंग का समाधान; सौंपा मांगपत्र
Thu, 02 Apr 2026 09:41 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:41 AM IST
सार
विधायक बाबूलाल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर किरावली की सड़क, जलभराव और लाइटिंग समस्याएं उठाईं। मंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए अधिकारियों को सर्वे और कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विधायक चौधरी बाबूलाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए विधायक चौधरी बाबूलाल ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। किरावली क्षेत्र की तीन प्रमुख समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए त्वरित समाधान की मांग की।
विधायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग-11 स्थित किरावली बाईपास पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाई ओवर निर्माण की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने से यातायात सुगम होगा और हादसों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने नितिन गड़करी काे बताया किरावली कस्बे में सर्विस मार्ग पर जलभराव की समस्या दशकों पुरानी है।
बरसात के समय दुकानों के सामने पानी भरने से व्यापारियों और आम जनता को भारी नुकसान व परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थायी जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही एनएच-11 पर किरावली कस्बे के पास अंधेरा होने के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु हाई मास्ट लाइटें और स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव दिया, ताकि राहगीरों और स्थानीय जनता को सुविधा मिल सके विधायक चौधरी बाबूलाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों पर अग्रिम कार्रवाई और सर्वे के निर्देश दिए हैं।