फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA made serious allegations against secretary, complaint to DM

विधायक ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, डीएम से शिकायत

Wed, 31 Aug 2022 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
MLA made serious allegations against secretary, complaint to DM
मैनपुरी। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार से विकास खंड जागीर में तैनात पंचायत सचिव की शिकायत की है। उन्होंने पंचायत सचिव पर प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर मनरेगा में भुगतान समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कार्रवाई न होने पर उन्होंने पांच सितंबर से धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मामला विकास खंड जागीर की ग्राम पंचायत पुड़री का है। यहां पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) विजेंद्र सिंह तैनात हैं। विधायक किशनी बृजेश कठेरिया ने मुख्य विकास अधिकारी से पंचायत सचिव की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुड़री में पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर मनरेगा में धनराशि का आहरण कर लिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत में जनता से कार्यों के लिए अवैध वसूली का भी आरोप लगाया है। इसकी शिकायत खुद विधायक और ग्राम प्रधान ने पूर्व में की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं विधायक किशनी ने विधानसभा प्रश्न के माध्यम से भी मामले का जवाब मांगा, जो अब तक जिला प्रशासन ने उपलब्ध नहीं कराया है। उन्होंने दोबारा प्रशासन को अवगत कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर पांच सितंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह विकास भवन में पांच सितंबर से धरना देंगे। विधायक ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से भी मुलाकात कर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed