{"_id":"6526a2675d39ecfded04ad67","slug":"mithila-echoed-with-slogan-of-jai-siyaram-during-ram-baraat-in-agra-janakpurvasi-danced-to-welcome-shri-ram-2023-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा राम बरात: दिनभर जय सियाराम के उद्घोष से गूंजी मिथिला नगरी, श्रीराम की अगवानी में झूमे जनकपुरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा राम बरात: दिनभर जय सियाराम के उद्घोष से गूंजी मिथिला नगरी, श्रीराम की अगवानी में झूमे जनकपुरवासी
Wed, 11 Oct 2023 08:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 08:02 PM IST
सार
आगरा में ऐतिहासिक राम बरात निकाली गई। बुधवार को दिनभर मिथिला नगरी जय सियाराम के उद्घोष से गूंजी। श्रीराम की अगवानी में जनकपुरवासी जमकर झूमे।
विज्ञापन
मिथिला नगरी पहुंची राम बरात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दिनभर मिथिला नगरी जय सियाराम के उद्घोष से गूंजती रही। पूरी रात नगर भ्रमण कर सुबह परिवार और मुनियों के साथ जनकपुरी पहुंचे प्रभु राम के आगमन की खुशी में मिथिला में उत्सव का सा माहौल नजर आया। घरातियों का मन इतना आनंदित था कि बारात की अगवानी करते-करते राजा जनक और रानी सुनयना भी झूम उठे।
विज्ञापन
श्रीराम की अगवानी के लिए सुबह से ही मिथिला वासी पलक पांवड़े बिछाए इंतजार कर रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही श्रीराम बारात चारों भाइयों, पिता राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र संग जनक आवास होटल पीएल पैलेस पहुंचे तो प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों में होड़ लग गई। पुष्पवर्षा कर बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मथुरा पहुंचे सीएम योगी: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर किया दर्शन व पूजन, गोल्फ कार्ट को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
Trending Videos
मिथिला नगरी पहुंचने पर जनकपुरवासियों ने श्रीराम को कराया नगर भ्रमण
- फोटो : अमर उजाला
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी बरातियों के साथ श्रीराम की आरती की। इस दौरान स्वागताध्यक्ष ब्रजमोहन तापड़िया, अनिल वर्मा, विनय मित्तल, ब्रजेंद्र सिंह बघेल, विभु सिंहल, चंद्रवीर सिंह फौजदार, मुकेश अग्रवाल, अतुल बंसल, मुकेश जौहरी, राहुल गौतम, अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
