फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mission shakti

उत्पीड़न को चुपचाप न सहें, आवाज उठाएं

Fri, 20 Nov 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
mission shakti
बिछवां। शहीद आरएनएस एजूकेशनल एकेडमी जिरौली में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह ने छात्राओं को बालिका सुरक्षा के लिए शासन से संचालित व्यवस्थाओं और कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन

छात्राओं को डायल 100 , 112 , 1090 , 181 , 1076 , 1098 , 102 , 108 के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय आते जाते कोई उनका उत्पीड़न करे, छींटाकशी करे या वेवजह परेशान करे तो उसे चुपचाप सहन न करें। आवाज उठाएं। बताए गए नंबरों पर तत्काल जानकारी दें। जानकारी देने बाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा और आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि थाने में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है, जहां महिला हेल्प डेस्क प्रभारी से शिकायत की जा सकती है विद्यालय की प्रबंधक रोनक चौहान ने पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। एसआई अतिवीर सिंह, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी सत्यवती, सपनलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता
बेवर। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर शुक्रवार को मिशन शक्ति और बाल अधिकार दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने विचार रखे। खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल ने बच्चों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और बाल अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112, 1090, 181 महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed