फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mission Shakti Female Beat Cop Will Solved Complaint Of Victim Onspot Crime News

मिशन शक्ति: थाने में नहीं अब मौके पर जाकर महिला बीट सिपाही करेंगी शिकायतों का निस्तारण

Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 30 Oct 2021 12:22 AM IST
सार

गांवों और मोहल्लों में पुलिस महिलाओं को जागरूक कर रही है। उनके अधिकाराें से लेकर कानून की जानकारी दी जा रही है। जिसके लिए महिला बीट सिपाहियों को लगाया गया है। महिला बीट सिपाही अपने क्षेत्र में शिकायत का निस्तारण करेंगी। 

विज्ञापन
Mission Shakti Female Beat Cop Will Solved Complaint Of Victim Onspot Crime News
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी शिकायत के निस्तारण के लिए महिला बीट सिपाही मौके पर जाएंगी। शिकायत के निस्तारण से लेकर जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी ऑनलाइन फीड करनी होगी। इसके लिए पहचान एप में मिशन शक्ति को भी जोड़ दिया गया है। बीट सिपाही को मौके पर जाकर फोटो अपलोड करने से लेकर शिकायत के निस्तारण का अपडेट एप पर डालना होगा।

विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव, गली-मोहल्लों, स्कूल-कॉलेज, बाजार में पुलिस जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है। इसी के तहत अब बीट पर महिला सिपाहियों को लगाया गया है। सुनवाई के दौरान ऑनलाइन पहचान एप से फोटो अपलोड करेेंगी। शिकायत के निस्तारण की स्थिति को भी अपडेट करेंगी। इसे अधिकारी अपनी आईडी से देख सकेंगे। 
विज्ञापन

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने बताया कि मिशन शक्ति को भी पहचान एप से जोड़ा गया है। बीट की महिला सिपाही शिकायत के निस्तारण पर एप पर फीडिंग करेंगी। इसको संबंधित थाना प्रभारी से लेकर अधिकारी निगरानी करेंगे। इसमें संबंधित सिपाही की लोकेशन भी दर्ज होगी। इससे पता चल जाएगा कि सुनवाई और जागरूकता कार्यक्रम कहां हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सहायता चाहिए, 112 नंबर मिलाएं
थाना बसई जगनेर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को कानून संबंधी जानकारी दी। बताया गया कि किसी तरह की परेशानी होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112, हेल्पलाइन 1076 और 1090 पर कॉल कर सकते हैं। पुलिस उनकी शिकायत का जल्द निस्तारण करेगी। उनके अधिकारों को बताया गया।

दुस्साहस: आगरा में दिनदहाड़े लूट से सनसनी, नमकीन व्यापारी से 1.70 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed