फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing woman dead body found on railway line police engaged in investigation agra crime news

Agra: दो दिन से लापता महिला का रेलवे लाइन पर इस हालत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 17 Jun 2022 01:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Jun 2022 01:10 PM IST
सार

घर से दूध लेने के लिए निकली महिला का शव दो दिन बाद बिचपुरी फाटक पर मिला। परिजनों ने हत्या कर रेलवे लाइन पर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
missing woman dead body found on railway line police engaged in investigation agra crime news
murder demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में थाना जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित बिचपुरी रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर बुधवार रात को 32 वर्षीय विद्या देवी का शव मिला। वह 14 जून को घर से लापता हुई थी। परिजनों ने हत्या कर रेलवे लाइन पर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत जीआरपी से की गई है।

विज्ञापन


जगदीशपुरा स्थित हनुमान नगर की रहने वाली विद्या देवी की शादी वर्ष 2009 में विष्णु के साथ हुई थी। तीन बच्चे हैं। मायका धौलपुर के सहपऊ में है। विष्णु मजदूरी करते हैं। उनके भाई कृष्णा ने बताया कि भाभी विद्या देवी 14 जून को घर से दूध लेने जाने की कहकर निकली थीं। वह पहले भी घर से कई बार जा चुकी थीं। इस कारण पुलिस से शिकायत नहीं की। वह खुद ही तलाश करते रहे। बुधवार रात नौ बजे जीआरपी ने फोन किया। बताया कि बिचपुरी फाटक के पास शव पड़ा हुआ है। उनके पास एक बैग भी मिला, जिसमें आधार कार्ड रखा था। इससे पहचान हुई।

विज्ञापन

दूसरे समुदाय के युवक पर शक 

कृष्णा ने आरोप लगाया कि मोहल्ले के दूसरे समुदाय के एक युवक से भाभी की जान पहचान थी। वह उन्हें अपने साथ ले गया था। बैग से उसका भी आधार कार्ड बरामद हुआ है। हत्या करके शव को लाइन पर फेंका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने नहीं दी तहरीर 

ईदगाह जीआरपी चौकी के प्रभारी उमर फारूख ने बताया कि महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर, वो शिकायत करेंगे तो जांच की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed