फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing teenage body found in the yamuna river in agra lockdown

लापता किशोर का शव यमुना में मिला, लॉकडाउन में घर से निकलने पर पिता ने लगाई थी डांट

Sun, 12 Apr 2020 02:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
missing teenage body found in the yamuna river in agra lockdown
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा क्षेत्र के लश्करपुर से दो दिन पहले लापता हुए किशोर का शव रविवार को यमुना में मिला। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन में घर से बाहर जाने पर किशोर को उसके पिता ने डांटा था। इसके बाद वो घर से चला गया था। आशंका है कि उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

 
मूलरूप से बल्केश्वर निवासी मनीष अग्रवाल वृंदावन में परिवार सहित रहते थे। दो महीने पहले लश्करपुर, न्यू आगरा में रहने आए थे। वो किराए के मकान में रहकर परचून की दुकान चला रहे हैं। उनके दो बेटे 17 साल का बासु और 12 साल का देवू थे। 
विज्ञापन


पत्नी श्वेता अग्रवाल बोल और सुन नहीं पाती हैं। बासु के मामा अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से परिवार घर में रह रहा है। दुकान खुल नहीं पा रही है। 10 अप्रैल को शाम 6:00 बजे बासु घर के बाहर घूम रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की डांट के बाद घर से निकला

इस कारण पिता ने उसको डांट दिया। तब तो वो घर के अंदर आ गया। आधा घंटे बाद घर से बाहर निकल गया। इसके बाद लौट कर नहीं आया। पिता ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। 

शनिवार को थाना न्यू अगरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह 11:00 बजे यमुना के बल्केश्वर घाट पर एक शव मिला। पुलिस की सूचना पर परिजन आ गए। कपड़े और माला से उसकी पहचान बासु के रूप में हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

सीओ हरी पर्वत सौरभ दीक्षित ने बताया कि यमुना नदी में बल्केश्वर के पास शव मिला, जिसकी शिनाख्त बासु पुत्र मनीष अग्रवाल निवासी लश्करपुर के के रूप में हुई है। 

वो 10 अप्रैल को पिता के डांटे जाने के कारण शाम को घर छोड़कर चला गया था। प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

मां को नहीं बताया

परिजनों ने बासु की मौत की जानकारी उसकी मां को नहीं दी है। उनको बताया है कि बासु नानी के यहां चला गया है। मां पहले से बीमार रहती है। अगर उसे बेटे की मौत की जानकारी हुई तो हालत बिगड़ सकती है। इस आशंका के चलते परिजनों ने कुछ बता नहीं रहे हैं। बासु क्लास 9 का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed