फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing man's dead body found in Yamuna river in agra

पत्नी से 300 रुपये लेकर घर से निकला व्यापारी, तीन दिन बाद यमुना में मिली लाश

Sun, 29 Dec 2019 08:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Dec 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
missing man's dead body found in Yamuna river in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
आगरा की आवास विकास कॉलोनी से लापता व्यापारी अमित जैन का शव रविवार को शमशान घाट के पास यमुना में मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया व्यापारी के आत्महत्या करने की आशंका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर सात निवासी अमित जैन (40) पुत्र कमलेश कुमार जैन का आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार है। शुक्रवार सुबह नौ बजे वो घर से एक्टिवा लेकर गए थे। घर पर मोबाइल, पर्स छोड़ गए थे। 300 रुपये पत्नी शालिनी से लेकर गए थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चला था। 
विज्ञापन


परिजनों ने थाना जगदीशपुरा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तलाश में लगी थी। शनिवार को व्यापारी की एक्टिवा हाथी घाट पर मिल गई थी। इससे व्यापारी के यमुना में कूदने की आशंका जाहिर की गई थी। इस पर थाना छत्ता पुलिस ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में था व्यापारी

रविवार को शमशान घाट के पास थाना रकाबगंज क्षेत्र में यमुना में शव पड़ा हुआ मिला। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। बाद में परिजनों ने पहुंचकर शव की शनाख्त कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि अमित काफी दिन से तनाव में थे। व्यापार भी ठीक से नहीं चल रहा था। इस कारण ही आत्महत्या करने की आशंका है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed