{"_id":"5d87050d8ebc3e93bd1090dd","slug":"missing-man-murdered-in-mathura-dead-body-found-in-farm-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः लापता युवक की हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः लापता युवक की हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी
Sun, 22 Sep 2019 10:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
खेत में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के बलदेव के पटलौनी गांव में कल शाम से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन युवक की शाम से तलाश कर रहे थे। हत्याकांड के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
बताया गया है कि सैलखेड़ा का युवक मोहन सिंह पुत्र कालीचरन कल शाम को घर से निकला था। रविवार सुबह उसका शव बलदेव के पटलौनी गांव में एक खेत में देखा गया। युवक की हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया।
हत्या की खबर के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। सूत्र बताते हैं कि युवक को गला घोंटकर मारा गया है। हत्या के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।