फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing man found dead in agra

चाकू से गोदकर मशीन ऑपरेटर की हत्या, नाले में मिली लाश, एक फरवरी से था लापता

Mon, 10 Feb 2020 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
missing man found dead in agra
मृतक धर्म सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में जूता फैक्टरी के मशीन ऑपरेटर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद लाश को औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाले में फेंक दिया गया। रविवार सुबह नाले में ऑपरेटर की लाश पड़ी मिल गई। परिजनों ने उसकी पहचान की। 
विज्ञापन


गांव महल निवासी 45 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र हरिकिशन औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक जूता फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर थे। वो नाइट ड्यूटी पर जाते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्म सिंह एक फरवरी की शाम चार बजे घर से निकले थे। 
विज्ञापन


इसके बाद घर लौटकर नहीं आए। मोबाइल स्विच ऑफ आने पर परिजनों ने तलाश की। रिश्तेदार और दोस्तों के यहां देखा, लेकिन पता नहीं चल सका। पांच दिन बाद थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर चाकू से गोदने के निशान

रविवार सुबह तकरीबन 11 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाले में धर्म सिंह की लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। उन्होंने शिनाख्त कर ली। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित भी घटनास्थल पर आ गए। 

सीओ हरीपर्वत ने बताया कि मृतक की गर्दन, पेट और पैरों में चाकू से गोदने के निशान हैं। उसकी हत्या कर लाश को नाले में फेंका गया है। परिजनों से बात की जा रही है। किसी तरह की रंजिश के बारे में पता किया जा रहा है। मोबाइल मृतक की जेब में पड़ा मिला है। कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। 

बेटी के ससुरालियों से चल रहा केस 

पुलिस की पूछताछ में भाई विजय ने बताया कि धर्म सिंह की बेटी अंजलि की शादी जसराना, फिरोजाबाद निवासी दीपक से हुई थी। 20 फरवरी 2019 को ससुराल में अंजलि का शव फांसी पर लटका मिला था। धर्म सिंह ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। केस की तारीख भी की थी। 

पहले भी नाले में मिल चुकी हैं लाश

औद्योगिक क्षेत्र के नाले में कई बार लाश मिल चुकी हैं। तीन महीने पहले भी एक व्यक्ति की लाश मिली थी। नालों में गिरकर भी मौत हो चुकी हैं। एक साल पहले नाले में एक कार समा गई थी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed