फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing innocent dead body found in drain family members expressed fear of murder firozabad

फिरोजाबाद: लापता मासूम का शव मिला नाले में, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 06 Apr 2022 07:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 07:40 PM IST
सार

घरवालों का कहना है कि जिस जगह बच्चे का शव मिला, वहां गायब होने के बाद तलाश कर लिया गया था, फिर वहीं से बच्चे की लाश कैसे मिली।  

विज्ञापन
Missing innocent dead body found in drain family members expressed fear of murder firozabad
नाले में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर से मंगलवार शाम लापता हुए दो वर्षीय बालक का शव बुधवार सुबह करीब पांच बजे नाले में मिला। शव मिलने की सूचना पर नारखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


नारखी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर निवासी शौर्य (2) पुत्र संजीत सिंह मंगलवार शाम करीब छह बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजन ने उसको देखा तो वह वहां नहीं था। उसकी खोजबीन की गई। उसका कोई पता नहीं लग सका। बालक के लापता होने सो घरवाले व गांव के लोग परेशान हो उठे। परिजन के साथ ग्रामीण भी बालक की तलाश में जुट गए। देर रात परिजनों ने नारखी थाना पुलिस को बालक के गायब होने की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों ने रात भर खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के साथ आसपास के कुओं में भी बालक को तलाश की। बुधवार सुबह करीब पांच बजे बालक का शव उसके घर के बाहर नाले में मिला। शव बरामद होते ही घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बालक शौर्य के बाबा सुभाष ने बताया कि घर के बाहर जिस नाले में बालक का शव मिला है, उसे शौर्य के गायब होने के बाद देखा गया था। उस वक्त वहां शव नहीं था। बाद में आखिर शव कहां से आ गया। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार का कहना है कि बालक का शव घर के ठीक बाहर नाले से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बालक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 

ट्रक चालक है संजीत

संजीत पर दो बच्चे हैं। चार साल की बेटी बड़ी और दो साल का बेटा शौर्य छोटा था। संजीत ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पुत्र की मौत की खबर पर वह भी फिरोजाबाद आ गया।

घरवालों का कहना है कि जिस जगह बच्चे का शव मिला, वहां गायब होने के बाद तलाश कर लिया गया था, फिर वहीं से बच्चे की लाश कैसे मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed