{"_id":"66713b77ddb26c31ca099e3f","slug":"missing-girl-searched-reached-police-station-after-11th-day-family-shocked-to-see-vermilion-in-mang-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लापता हुई जिस युवती की हो रही थी तलाश, 11वें दिन बाद पहुंची थाने...मांग में सिंदूर देख उड़े घरवालों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापता हुई जिस युवती की हो रही थी तलाश, 11वें दिन बाद पहुंची थाने...मांग में सिंदूर देख उड़े घरवालों के होश
Tue, 18 Jun 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:17 PM IST
सार
मथुरा की एक युवती घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे हुए थे। थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11वें दिन युवती खुद थाने पहुंच गई। उसकी मांग का सिंदूर देख घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस ने युवती के बयान लिए तो पूरा सच सामने आ गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना मांट के एक गांव से 6 जून को घर से अचानक 23 वर्षीय युवती लापता हो गई थी। परिजनों द्वारा युवती की चारों ओर तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पिता ने थाना मांट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 11वें दिन वो खुद थाने पहुंची तो पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग आ गए। यहां युवती की मांग में सिंदूर देख वे हैरान रह गए।
विज्ञापन
बताया गया है कि 23 वर्षीय युवती के लापता होने के बाद पूरा परिवार अनहोनी की आशंका के चलते परेशान था। परिवार के लोगों ने हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इसके बाद पुलिस भी युवती की तलाश के प्रयास में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
वहीं लापता होने के बाद 11वें दिन युवती खुद ही थाने पहुंच गई। पुलिस की सूचना पर उसके परिवारीजन थाने आए। युवती की मांग में जब उन लोगों ने सिंदूर देखा तो होश उड़ गए। वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि वो अपनी मर्जी से घर से गई थी। उसने शादी कर ली है और अपने पति के साथ ही वो रहना चाहती है।
विज्ञापन
इस मामले में मांट थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित ने बताया कि युवती ने जो बताया उसके आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद न्यायालय में बयान कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।