फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl found five days ago

पांच दिन पूर्व लापता हुई किशोरी मिली

Tue, 17 May 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Missing girl found five days ago
बेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब पांच दिन पूर्व लापता हुई एक किशोरी मंगलवार को मिल गई। लड़की के गायब होने के बाद परिजन के पास फिरौती के लिए एक फोन भी आया था। तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी। पुलिस अब आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि 12 मई को उनकी नाबालिग पुत्री लापता हो गई, काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका है। वहीं परिजन को किसी व्यक्ति द्वारा फिरौती के नाम पर 40 हजार रुपये की मांग भी की गई थी।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई थी। मंगलवार को सुबह पुलिस ने किशोरी को नहर पुल के पास से ढूंढ निकाला। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि सुनील उर्फ मनोज यादव निवासी नगला डाल भोगांव उसे शादी करने का झांसा लेकर साथ ले गया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। वहीं आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed