फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing Files Scam in Agra Development Authority Exposes Deep Corruption

शास्त्रीपुरम फाइल कांड: सबूतों को निगल गई दीवारें, एफआईआर के बाद भी नतीजा शून्य

Thu, 04 Dec 2025 10:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Dec 2025 10:14 AM IST
सार

शास्त्रीपुरम के 90 भूखंडों की फाइल और दर्जनों कॉलोनियों के नक्शे गायब कर दिए गए। मामले में एडीए ने पुनर्रचना भी नहीं कराई है। 

विज्ञापन
Missing Files Scam in Agra Development Authority Exposes Deep Corruption
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण में दलालों का बोलबाला है। संपत्ति विभाग, प्रवर्तन और नियोजन तक में सेंध है। शास्त्रीपुरम के 90 भूखंडों की फाइल और दर्जनों कॉलोनियों के नक्शे गायब होने के बाद भी अफसर जिम्मेदार बाबू व अन्य कर्मियों पर मेहरबान बने रहे। गायब फाइलों की पुनर्रचना तक एडीए ने नहीं कराई।
विज्ञापन


एडीए के एक दर्जन से अधिक बाबू व अन्य कर्मियों पर आय से अधिक संपत्तियों के आरोप है। संयुक्त सचिव सहित कई कर्मचारियों के विरुद्ध विजिलेंस जांच चल रही है। ऐसे में फाइलें गायब होने के प्रकरण को अफसर दबाने में जुटे हुए हैं। भूखंडों की फाइल गायब हैं। उनमें एडीए ने प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने भी जांच के नाम पर खानापूर्ति की।
विज्ञापन


नतीजा गायब हो चुकी फाइलों को सुराग तक नहीं मिला। एडीए सूत्रों ने बताया कि संपत्ति विभाग के बाबू की भूमिका संदिग्ध है। प्रथम दृष्ट्या जांच में बाबू की संलिप्तता सामने आई थी। लेकिन, राजनीतिक रसूख के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। एडीए बोर्ड के पूर्व सदस्य मदन गर्ग का कहना है कि एडीए में फाइलें गायब करने के अलावा अवैध निर्माणों की आड़ में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। इस खेल में इंजीनियर व अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed