फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing businessman found dead in the yamuna in mainpuri

मथुरा: आठ दिनों से लापता व्यापारी का शव यमुना में मिला, आत्महत्या की आशंका

Thu, 25 Nov 2021 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Nov 2021 04:25 PM IST
सार

कस्बा नौहझील निवासी व्यापारी 18 नवंबर से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि व्यापारी ने यमुना में कूदकर आत्महत्या की है। 

विज्ञापन
missing businessman found dead in the yamuna in mainpuri
व्यापारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा नौहझील से आठ दिनों से लापता व्यापारी का शव को गुरुवार को यमुना में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर शव की पहचान गोपाल प्रसाद अग्रवाल के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कस्बा नौहझील के बाजना मार्ग पर गोपाल स्पेयर पार्ट्स नाम से दुकान चलाने वाला व्यापारी गोपाल प्रसाद अग्रवाल (42 वर्ष) निवासी आदर्श नगर नौहझील 18 नवंबर से लापता थे। वह उस दिन घर से बाजार जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। 
विज्ञापन


परिजनों ने व्यापारी गोपाल प्रसाद को कॉल करना चाहा, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इस पर परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शेरगढ़ में मिली आखिरी लोकेशन
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस व्यापारी की तलाश में जुट गई। गोपाल प्रसाद के मोबाइल नंबरों के ट्रेस करने पर आखिरी लोकेशन शेरगढ़ मिली। खोजबीन पर एक राहगीर ने गोपाल प्रसाद की चप्पलों को यमुना नदी पुल पर देखने की बात कही। 

उनका मोबाइल भी शेरगढ़ ढाबे पर काम करने वाले लड़के के पास मिला, जो उसने यमुना पुल पर मिलना बताया। शक के आधार पर गोताखोरों को बुलाकर यमुना में चार दिनों तक खोजबीन चली। गुरुवार को यमुना के खादर में उनका शव मिला। व्यापारी की मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed