फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miss universe Britain in sheroze hangout cafe agra

ब्रिटेन की सुंदरी को आगरा में ताजमहल से ज्यादा खास लगी ये जगह

Tue, 26 Sep 2017 08:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 26 Sep 2017 08:07 AM IST
विज्ञापन
miss universe Britain in sheroze hangout cafe agra
शीरोज हैंग आउट - फोटो : अमर उजाला
मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन-2017 एन्ना ब्रूडजी सोमवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित शीरोज हैंगआउट कैफे पहुंची। उन्होंने कैफे में काम करने वाली  एसिड अटैक फाइटर्स का हालचाल जाना। तेजाब हमले के बाद उनके जीवन में आए बदलावों को और उनके दर्द को बारीकी से समझा। 
विज्ञापन


फाइटर्स ने भी गर्मजोशी से उनका स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार फूलों की माला पहना एवं माथे पर रोली का टीका करके किया। एन्ना ब्रूडजी ने कहा कि आगरा में ताजमहल के बाद सबसे खूबसूरत जगह शीरोज है, और यहां काम करने वाली यह फाइटर्स दुनिया की सबसे खूबसूरत और ताकतवर महिलाएं हैं। 
विज्ञापन


इन महिलाओं के दिलों की खूबसूरती के आगे ताज का रंग भी फीका दिखता है। इनके साहस और जज्बे को दुनिया सलाम करती है। उन्होंने बताया कि यहां आने का मकसद एसिड अटैक फाइटर्स से मुलाकात करने के साथ ‘नोटिन वैन’ अभियान के विषय में जागरूकता फै लाना है। उन्होंने यहां खाने में भारतीय व्यंजन दाल-चावल, भिंडी और रोटी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब आएंगी लखनऊ के शीरोज

miss universe Britain in sheroze hangout cafe agra
शीरोज हैंग आउट - फोटो : अमर उजाला
छांव फाउंडेशन के आलोक दीक्षित ने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे क्राउड फंडिग अभियान में एन्ना अपना सहयोग करेंगी। अब वह लखनऊ के शीरोज जाएंगी। उन्होंने बताया कि नोटिन वैन अभियान के तहत प्रत्येक वर्ष की विजेता मॉडल शीरोज का तेजाब हमले रोकने एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दौरा करती है। पिछले वर्ष मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन-2016 जेमी ली फॉकनर यहां आई थीं। इस मौके पर एसिड अटैक फाइटर्स रुकैया, गीता, नीतू, शबनम और मधु ने हर्ष व्यक्त किया। 

लंदन में भी बढ़ रहे है तेजाब हमले

miss universe Britain in sheroze hangout cafe agra
शीरोज हैंग आउट - फोटो : अमर उजाला
एन्ना ने बताया कि लंदन में भी तेजाब हमले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कुछ माह पहले लंदन के एक नाइट क्लब में कुछ लोगों पर हुआ हमला दुनिभार में सुर्खियों में रहा था। हमें जागरूकता फै लाकर लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। और यह काम कैफे में काम करने वाली यह फाइटर्स बखूबी कर रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed