फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mismanagement in urs at taj

उर्स में अव्यवस्थाओं का बोलबाला

Fri, 06 May 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 06 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
mismanagement in urs at taj
उर्स - फोटो : amar uajla
संगमरमरी ताजमहल उस वक्त सतरंगी हो गया, जब 870 मीटर लंबी चादर मुगल बादशाह शाहजहां के उर्स में चढ़ाई गई। शाहजहां के 361वें उर्स में आखिरी दिन तहखाने की असली कब्रों पर जायरीन ने सैकड़ों चादरें चढ़ाईं, जिनमें फूल, मोती और कपड़े की चादरें रहीं। खुद्दाम ए रोजा कमेटी की सतरंगी चादर इनके बीच आकर्षण का केंद्र रही। उर्स में गुरुवार को सुबह से शाम तक ताज में प्रवेश नि:शुल्क होने से सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

मुगल बादशाह शाहजहां के तीन दिवसीय उर्स के आखिरी दिन कुलशरीफ, कुरानख्वानी, फातिहा, गुलपोशी और चादरपोशी की गई। एएसआई, सीआईएसएफ की ओर से सुबह चादर चढ़ाई गईं। खुद्दाम ए रोजा कमेटी ने सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए 870 मीटर की सतंरगी चादर दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से निकाली। कमेटी अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर के मुताबिक सतरंगी चादर सर्वधर्म की चादर है और इसमें हर धर्म, मजहब का रंग शामिल है। यही हमारे हिंदुस्तान की खूबी है। उर्स में चादरपोशी के दौरान रिजवानउद्दीन, मो. शमशाद, तनवीर अहमद, हाफिज इरफान, आसिम बेग, नईमउद्दीन, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उर्स में शाहजहां स्मृति समिति ने कुरान की तिलावत और सलाम के बाद सर्वधर्म चादर चढ़ाई। इस दौरान आरिफ तैमूरी, हाजी इकबाल, खालिद हाशमी, फैसल तैमूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं का रहा बोलबाला
ताजमहल में उर्स के आखिरी दिन लोगों का सैलाब उमड़ आया। शुक्रवार बंदी से पहले गुरुवार को पर्यटकों की संख्या तो ज्यादा रहती ही है, उर्स का आखिरी दिन होने के कारण स्थानीय लोगों का भी जमावड़ा रहा। ऐसे में भारी भीड़ के कारण अव्यवस्थाएं हावी रहीं। ताज मुख्य गुंबद पर लोग बिना शू कवर के ही चले गए, वहीं तहखाने वाली कब्रों तक भी बिना शू कवर के ही लोग पहुंचे। लंगर बांटने के दौरान फोरकोर्ट में हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed