{"_id":"60be5ad48ebc3e23ce22161f","slug":"misleaded-by-calling-in-the-name-of-ias-mainpuri-news-agr4948963105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस के नाम पर गुमराह किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस के नाम पर गुमराह किया
विज्ञापन
भोगांव, मैनपुरी। वरिष्ठ आईएएस के नाम पर एसडीएम व तहसीलदार को फोन करके गुमराह किया गया। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एसडीएम और तहसीलदार ने सोमवार को तहरीर दी है। पुलिस फोन करने वाले के संबंध में जांच कर रही ह्रै।
एसडीएम सुधीर कुमार व तहसीलदार अजीत कुमार सिह ने अलग अलग थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा है 30 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने खुद को वरिष्ठ आईएएस सुरेश चंद्रा रिटायर्ड पूर्व सचिव राजस्व बताते हुए उनके सरकारी मोबाइल पर फोन कर पहले हालचाल पूछे। बाद में जानना चाहा सभी एसडीएम की तहसीलवार में तैनाती पूछी।
एसडीएम सदर और एसडीएम घिरोर के संबंध में जानकारी लेकर कहा आप अपने प्राइवेट फोन से मेरे नंबर को उनको देकर तत्काल बात करने को कह दें। जब उनको संदेह हुआ तो स्वयं वरिष्ठ आईएएस सुरेश चंद्रा से जानकारी ली। उन्होंने बताया उनकी किसी से कोई बात नहंीं हुई है। इससे पूर्व भी संदेहास्पद नंबर से कई बार फोन आ चुके हैं। एसडीएम और तहसीलदार की अलग अलग तहरीरों पर पुलिस जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया मामला गंभीर है। दोनों तहरीरें मिल चुकी हैं। जांच कर मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र का काम शुरू
घिरोर। कोरोना के चलते जन सेवा केंद्र का काम कई दिनों से बंद चल रहा था। सोमवार से यह काम शुरू हों गया है। नगला भूड़ स्थित आधार सेवा केंद्र के संचालक कुलदीप वर्मा ने बताया सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कोरोना गाइडलाइन के तहत काम होगा। नया आधार कार्ड नि:शुल्क और संशोधन का कार्य निर्धारित शुल्क पर किया जाएगा।