{"_id":"644e3801d5c0b3b0790473c3","slug":"misdeed-with-women-made-video-and-sent-it-to-in-laws-then-husband-took-surprised-step-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान
Sun, 30 Apr 2023 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 03:12 PM IST
सार
पति व ससुराल वालों को मोबाइल पर जब महिला का वीडियो मिला तो उनके होश उड़ गए। उसने पत्नी से सारी सच्चाई का पता किया और फिर उसे आश्वासन दिया कि वो उसका साथ देगा।
विज्ञापन
Rape demo, woman crime,
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला को कार में बैठाने के बाद दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल पर महिला को बुलाया गया। बात न मानने पर अश्लील वीडियो पति व ससुराल वालों के मोबाइल पर भेज दिया। महिला की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसके साथ हरपाल सिंह निवासी गांव फरसौल थाना अलीगंज ने दुष्कर्म की वारदात की, जबकि एक साथी ने तमंचा सटाकर रखा और दूसरे ने वीडियो बनाया। ये दोनों ही अज्ञात व्यक्ति हैं, जिनको सामने आने पर पहचान सकती हूं। दुष्कर्म की वारदात 13 फरवरी को तब हुई, जब पीड़िता आगरा में एक परीक्षा में शामिल होने के लिए गई थी।
ये भी पढ़ें - UP: मथुरा जंक्शन पर पंप हाउस की कोठरी में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, ऐसी बर्बरता; हालत देख सहम गई पुलिस
विज्ञापन
महिला के पति ने बताया कि अश्लील वीडियो उसके फोन पर आया तब हकीकत सामने आई। इसके बाद पत्नी को ढांढस बंधाया और अपराधियों पर कार्रवाई कराने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पत्नी आगरा स्थित विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकली तो हरपाल सिंह कार लेकर गेट के बाहर मिला था। उसने गांव छोड़ने के बहाने बैठा लिया और गांव न लाकर आगरा में स्थित एक कमरे पर ले गया। वहां पर पहले से दो युवक मौजूद थे।
पति ने कहा कि पत्नी की बात में सच्चाई थी, मेरे फोन में भेजे गए वीडियो में तमंचे के कारतूस दिखाई दे रहे हैं। इससे जाहिर है कि तमंचे के बल पर ही दुष्कर्म किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अश्लील वीडियो बनाकर भेजा गया है। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दर्ज कराई रिपोर्ट