फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misdeed with girl Auto driver along with two accomplices misdeed with girl

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: घर जाते समय ऑटो चालक ने दो साथियों के साथ बनाया हवस का शिकार

Sun, 06 Mar 2022 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एत्मादपुर(टूंडला)
संवाद न्यूज एजेंसी, एत्मादपुर(टूंडला) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 11:13 PM IST
सार

थानाध्यक्ष एत्मादपुर अरुण कुमार बालियान का कहना है कि युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी आरए पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
misdeed with girl Auto driver along with two accomplices misdeed with girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एत्माद्दौला क्षेत्र के एक कॉलेज की बीकॉम की छात्रा से ऑटो चालक और उसके दो साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा रविवार दोपहर को रामबाग से ऑटो में टूंडला जाने के लिए बैठी थी। एत्मादपुर क्षेत्र में बुढ़िया के ताल पर ऑटो चालक ने अपने दो साथियों को भी बैठा लिया। इसके बाद पुरानी सड़क के पास झाड़ियों में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा शाम को परिजनों के साथ  थाना टूंडला पहुंची। मामले में थाना एत्मादपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा टूंडला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी उम्र 21 साल है। वह एक कॉलेज से बीकाम कर रही है। रविवार को वह कॉलेज में अपने एक रिश्तेदार के साथ फार्म भरने आई थी। मगर, कॉलेज बंद था। इस पर रिश्तेदार के साथ उसके फतेहाबाद रोड स्थित घर चली गई। खाना खाने के बाद दोपहर तकरीबन एक बजे घर जाने के लिए रिश्तेदार युवक ने उसे रामबाग पर उतार दिया। यहां एक ऑटो मिला। चालक उसे टूंडला की तरफ ले जाने लगा।
विज्ञापन


कुबेरपुर से आगे निकलते ही बुढ़िया के ताल के पास ऑटो को चालक ने रोक दिया। उसने दो युवकों को ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद तीनों उसे बंद सर्विस रोड की तरफ ले गए। इस पर उसने विरोध किया। मगर, तीनों ने धमकी दी। आगे जाकर ऑटो रोक लिया। इसके बाद उसे सौ मीटर अंदर झाड़ियों में ले गए, जहां तीनों ने दुष्कर्म किया। एक युवक ने मोबाइल से उसका वीडियो भी बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी। बाद में आरोपी उसको एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने पुल पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा किसी तरह घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना टूंडला में शिकायत की। मामला एत्मादपुर क्षेत्र का होने की वजह से पुलिस परिजनों को थाना एत्मादपुर लेकर आई। थाना टूंडला के प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। एत्मादपुर पुलिस छात्रा से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed