फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Misdeed of Haryana girl in Agra disgusting act of friend want to push her into prostitution

UP: आगरा में हरियाणा की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त की घिनौनी करतूत; चाहते हैं देह व्यापार में धकेलना

Mon, 22 Jul 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jul 2024 10:00 AM IST
सार

आगरा सेल्फी पॉइंट के पीछे युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन
Misdeed of Haryana girl in Agra disgusting act of friend want to push her into prostitution
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज स्थित सेल्फी पाॅइंट के पीछे एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि शनिवार को दो युवक उसे कार से ले गए। दुष्कर्म किया। हत्या की धमकी देकर उसे छोड़ा। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों के खिलाफ पूर्व में देह व्यापार का केस लिखा गया था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

हरियाणा की है युवती 
युवती हरियाणा की है। उसने पुलिस को बताया कि कई साल से आगरा के युवक से उसकी पहचान थी। बाद में पता चला कि युवक देह व्यापार से जुड़ा है। होटलों में युवतियों से गलत काम करवाता है। इस कारण उसने उससे दूरी बना ली। एक युवक से शादी कर ली। इस पर युवक उसे परेशान करने लगा। वह उसे देह व्यापार में धकेलना चाहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी काम से आई थी सेल्फी पॉइंट
शनिवार को वह सेल्फी पॉइंट के पास काम से आई थी। तभी युवक कार लेकर आ गया। उसका दोस्त भी साथ में था। दोनों उसे कार से ले गए। एक प्लांट में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर पिटाई भी की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे छोड़कर चले गए।

 
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 
एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें धांधूपुरा के लखन और सूरज चौधरी पर आरोप लगाया गया है। पूर्व में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने घटनास्थल को देखा है। जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed