फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Misdeed innocent girl then murder 16 year old boy conspiracy to dispose of dead body police surprised

UP: मासूम से दुष्कर्म का प्रयास...फिर हत्या, लाश ठिकाने लगाने के लिए रची ऐसी साजिश; पुलिस भी हैरान

Wed, 06 Nov 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 10:06 AM IST
सार

मलपुरा में जिस बालिका की हत्या की हुई, उसके पीछे आरोपी किशोर पिछले दो महीने से पड़ा हुआ था। दिवाली की रात उसने 100 रुपये का लालच देकर बालिका को अपने पास बुला लिया। दुष्कर्म के प्रयास के बाद उसकी हत्या कर दी। फिर लाश ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। 
 

विज्ञापन
Misdeed innocent girl then murder 16 year old boy conspiracy to dispose of dead body police surprised
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा में बालिका की हत्या के आरोपी को किशोर गृह में भेजा गया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह 2 महीने से बालिका के पीछे पड़ा था। दिवाली पर 100 रुपये का लालच देकर अपने पास बुलाया था। इसके बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर हत्या कर फरार हो गया।
विज्ञापन


आरोपी किशोर ने स्वीकार की हत्या
31 अक्तूबर शाम को मलपुरा क्षेत्र की 8 साल की बालिका लापता हो गई थी। 1 नवंबर को उसका शव दक्षिणी बाईपास पर झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया। उसने बालिका की हत्या करना कबूल किया था। पुलिस पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले उसने बालिका को युवक के साथ देखा था। इस पर वह बालिका को रुपये देकर अपने जाल में फंसाना चाहता था। इसके लिए कभी 10 तो कभी 5 रुपये देकर बुलाता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सौतेला भाई बना हैवान: घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखी बहन, हर रात लूटी अस्मत...मां गई थी मायके
विज्ञापन
विज्ञापन




 

दिवाली की रात बुलाया
दिवाली पर बालिका को 100 रुपये का लालच देकर नहर किनारे झाड़ियों में बुलाया था। वह बालिका को दबोचने का प्रयास करने लगा। यह देख उसने शोर मचा दिया। इस पर उसने मुंह दबा दिया और उसकी माैत हो गई। इसके बाद कूड़े में पड़ी पॉलिथीन उसके मुंह में भर दी। फिर बोरा लेकर आया। किशोर सीसीटीवी फुटेज में अपनी शर्ट में प्लास्टिक का बोरा दबाकर ले जाता दिखा था।

ये भी पढ़ें -  कातिल बेटा और बहू: 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, बोरों के नीचे दबाई लाश...इस वजह से ली जान
 

पुलिस ने बरामद की चप्पल
बाद में साफी के एक टुकड़े से उसका मुंह बांध दिया। बालिका की पहचान ना हो सके, इसके लिए उसके कपड़े उतार दिए। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चप्पल बरामद की हैं। आरोपी ने कपड़े नहर में फेंक दिए थे। इस कारण पुलिस को नहीं मिल सके। पुलिस ने मंगलवार को बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से उसे किशोर गृह भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed