फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Step brother turned into beast: Sexual Harassment sister hostage in house for three days

सौतेला भाई बना हैवान: घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखी बहन, हर रात लूटी अस्मत...मां गई थी मायके

Wed, 06 Nov 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 06 Nov 2024 09:52 AM IST
सार

आगरा में सौतेले भाई ने रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर दिया। बहन को उसने घर में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। उसकी अस्मत लूटता रहा। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  
 

विज्ञापन
Step brother turned into beast: Sexual Harassment sister hostage in house for three days
सांकेतिक फोटो

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में साैतेले भाई ने 14 साल की बहन के साथ दुष्कर्म किया। पहले उसे कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद 3 दिन तक बंधक बनाकर गलत काम किया। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। साैतेले भाई की धमकी से पीड़िता दहशत में है।
विज्ञापन


 

पीड़िता की मां ने पुलिस से की शिकायत
पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि 4 साल पहले दूसरा निकाह किया था। उनकी पहले से तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दो उनके साथ रहती हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पति के दो बेटे हैं। साैतेले बेटे ने 14 साल की बेटी को दिवाली से 3 दिन पहले कोल्डड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसे होश नहीं रहा। उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें -  कातिल बेटा और बहू: 65 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या, बोरों के नीचे दबाई लाश...इस वजह से ली जान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में है पीड़िता 
तीन दिन तक उसके साथ यह काम किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह मायके गई थी। लौटने पर बेटी को डाॅक्टर को दिखाया। इस पर उन्होंने दुष्कर्म की बात बताई। घटना के बाद से बेटी दहशत में है। आरोपी ने धमकी दी है कि अगर, किसी को बताया तो मां-बेटी को जान से मार देंगे। थाना ट्रांस यमुना प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: 16 साल की उम्र में ऐसी हैवानियत...मासूम के मुंह में ठूंसे कागज और नमकीन के पाउच, फिर बेरहमी से किया कत्ल; ये थी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed