{"_id":"630ddf9750b20802316c5098","slug":"miscreants-snatched-chain-from-woman-incident-caught-in-cctv-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूध लेकर घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार बदमाशों ने झपटी चेन, CCTV में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूध लेकर घर लौट रही महिला से एक्टिवा सवार बदमाशों ने झपटी चेन, CCTV में कैद हुई वारदात
Tue, 30 Aug 2022 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Aug 2022 03:29 PM IST
सार
दूध लेकर घर लौट रही महिला के गले से एक्टिवा सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, मगर ये पूरी वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
CCTV में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी आगरा में दूध लेकर घर लौट रही महिला के गले से एक्टिवा सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना ताजगंज क्षेत्र के चमरौली रोड़ स्थित एक पब्लिक स्कूल के मेन गेट के पास की ये घटना है। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे मंजू पत्नी अनिल कुमार दूध लेकर घर लौट रही थीं। उसी दौरान एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित मंजू ने बताया कि नीले रंग की एक्टिवा पर दो बदमाश तेजी से आए। मंजू के गले में डली सोने की चेन छीन कर ले गए, जिसका वजन लगभग ढाई तोले बताया गया।
पीड़ित मंजू ने बताया कि घटना को अंजाम देकर बदमाश पंचवटी की तरफ निकल गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच पड़ताल के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक्टिवा सवार लुटेरे दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।