फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed two houses beside police station agra

आगरा: पुलिस थाने के बगल में बदमाशों का धावा, दो घरों में तमंचे के बल पर की जमकर लूटपाट 

Thu, 05 May 2022 07:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 May 2022 07:54 PM IST
सार

बदमाशों ने थाना के बिलकुल नजदीक दो घरों में धावा बोल दिया। दोनों घरों में बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी और जेवर लूट लिए और फरार हो गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। 
 

विज्ञापन
miscreants robbed two houses beside police station agra
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बसई जगनेर के तांतपुर कस्बे में बुधवार की रात बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो घरों से नकदी, जेवर, स्कूटी लूट लूट लिए। घटना थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई। बदमाशों ने घरवालों को एक कमरे में बंद भी कर दिया था। बदमाशों के जाने के बाद चीख-पुकार पर पड़ोसियों ने आकर लोगों को बाहर निकाला। पीड़ित परिवारों ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


पहली घटना  कस्बा निवासी वीरेंद्र जादौन के घर की है। उन्होंने बताया कि  उनकी पत्नी और बच्चे जयपुर गए थे। वे अपने ससुर के पास ही आंगन में सो रहे थे। बुधवार की रात छह-सात बदमाश घर में घुस आए। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। डर के मारे वे बदमाशों का विरोध भी नहीं कर सके। इसके बाद बदमाशों ने ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपये के जेवर, 85 हजार रुपये और स्कूटी उठा ले गए। बदमाशों ने दोनों को एक कमरे में बंद भी कर दिया।
विज्ञापन


वहीं बदमाशों ने वीरेंद्र के पड़ोसी किरोरी कोरी के घर में भी लूट की। किरोरी ने बताया कि उसका पूरा परिवार शादी में शामिल होने भरतपुर गया था। घर में पत्नी अकेली थीं। वह घर के बाहर सो रही थीं। रात में बदमाशों ने तमंचा सटाकर चाबी छीनी और अलमारी खोलकर उसमें रखे जेवर और दो हजार रुपये, एलसीडी आदि सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आज सुबह वीरेंद्र जादौन के घर से लूटी गई स्कूटी राजस्थान सीमा पर लावारिश मिली। इस मामले में थाना प्रभारी बसई जगनेर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया दोनों पीड़ितों ने तहरीर दी है। घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed