फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed the house after killing the elderly woman in Pinahat Agra

Agra: संपत्ति विवाद में बहू ने ढाबा संचालक के साथ मिलकर की सास की हत्या, मुकदमा दर्ज

Wed, 31 Aug 2022 09:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पिनाहट (आगरा)
अमर उजाला नेटवर्क, पिनाहट (आगरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 09:33 AM IST
सार

पिनाहट के मोहल्ला नया पुरा में बुधवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की हत्या की गई है। उसके चेहरे पर खून लगा हुआ था। 

विज्ञापन
miscreants robbed the house after killing the elderly woman in Pinahat Agra
मृतका के पति से घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के पिनाहट कस्बे के मोहल्ला नयापुरा में संपत्ति विवाद में मंगलवार की रात महिला ने एक ढाबा संचालक के साथ मिलकर अपनी ही वृद्ध सास रामकली (68) की हत्या कर दी। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

 
नयापुरा निवासी किसान सियाराम ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी रामकली के साथ घर में रहते थे। उनके चार पुत्र राम निवास, बाल किशन, वाल्मीकि और हरिओम है। बड़ा पुत्र राम निवास परिवार के साथ कस्बे में ही किराये के घर पर अलग रहता है। छोटा पुत्र बाल किशन अपनी पत्नी मंजू के साथ मकान के बाहर वाले हिस्से में रहता है। 
विज्ञापन


वाल्मीकि और हरिओम अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। बाल किशन भदरौली मार्ग स्थित बजरंग ढाबा पर पत्नी मंजू के साथ परचून की दुकान चलाता है। आरोप है कि बाल किशन और उसकी पत्नी संपत्ति के विवाद में आए दिन उनसे लड़ते रहते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने में भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद खंगाली अलमारी

मंगलवार की रात को वह घर के बाहर चारपाई पर सोए थे। पत्नी रामकली घर के भीतर सोई थी। आरोप है कि देर रात दीवार फांदकर बहू मंजू देवी और ढाबा संचालक प्रदीप शर्मा के साथ घर में आ गई। दोनों ने रामकली की हत्या कर दी। अलमारी, संदूक को खंगाल लिया। हत्या के बाद दोनों भाग निकले। घटना की जानकारी उन्हें सुबह हई। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे मिले। 

थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने बताया कि पति सियाराम की तहरीर पर बहू मंजू देवी एवं ढाबा संचालक प्रदीप शर्मा निवासी गांव चचिहा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

5 दिन पहले थाने में दिया था प्रार्थनापत्र

पीड़ित सियाराम ने बताया कि बहू के झगड़े से परेशान होकर उन्होंने 5 दिन पहले थाना पिनाहट में प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें लिखा था कि जायदाद के लालच में बहू उनसे और पत्नी के साथ झगड़ा और हाथापाई करती है। आरोप है कि उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed