फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants removed the railway tracks in agra, more than seventy trains stopped

SC/ST एक्टः उपद्रवियों ने उखाड़ीं पटरियां, आगरा, दिल्ली, झांसी और जयपुर की 70 ट्रेनों के थमे पहिए

Tue, 03 Apr 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Tue, 03 Apr 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
Miscreants removed the railway tracks in agra, more than seventy trains stopped
उपद्रवियों ने पटरियां उखाड़ीं - फोटो : अमर उजाला
भारत बंद के आह्वान पर जुटे उपद्रवियों ने सोमवार की सुबह से ही रेलवे ट्रैक को निशाना बनाया। आगरा-दिल्ली और आगरा-जयपुर रेलवे ट्रैक पर सुबह नौ बजे कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन


उपद्रवियों ने नगला छउआ, रुई की मंडी, आगरा कैंट के आउटर पर पटरियां उखाड़ डालीं। हजारों यात्री जहां के तहां फंसे रहे। गतिमान एक्सप्रेस समेत 25 गाड़ियां आउटर और स्टेशनों पर फंसी रहीं। 
विज्ञापन


आगरा, दिल्ली, झांसी और जयपुर रूट की 70 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। शाम साढ़े सात बजे एसएसपी ने पुलिस बल के साथ लाठीचार्ज करके ट्रैक से कब्जा हटवाया। 

शाहगंज में आगरा-दिल्ली रेलवे लाइन स्थित नगला छउआ रेलवे पुल, रुई की मंडी रेल फाटकों पर कब्जा कर लिया। गेटों के बूम तोड़ डाले और केबिनों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद हथौड़े, बल्लम और हथियारों के साथ पटरियों को उखाड़ना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह घबरा गए

Miscreants removed the railway tracks in agra, more than seventy trains stopped
उपद्रवियों ने रेल रोकी - फोटो : अमर उजाला
नगला छउआ के पुल पर जमा सैकड़ों उपद्रवियों ने कर्नाटक एक्सप्रेस को पुल के ऊपर ही रोक दिया। ट्रेन में सवार यात्री बुरी तरह घबरा गए। चीख-पुकार मचने लगी। 

इसके बाद रेलवे ट्रैक पर स्लीपर डाल दिए। उपद्रवियों ने हथौड़ों से पटरियों की चाबियां उखाड़कर फेंक दीं। सुबह दस से शाम साढ़े सात बजे तक उपद्रवी ट्रैक पर ही जमा थे। 

दूसरी ओर, रावली पुल के नीचे भी उपद्रवियों ने कब्जा जमा लिया। यह आगरा-जयपुर रूट है। इस दौरान पुलिस, जीआरपी, प्रशासनिक अफसरों ने कई दफा उपद्रवियों को समझाया मगर उन्होंने ट्रैक साफ नहीं किया। 

कई ट्रेनें तो आउटर पर खड़ी हुईं

Miscreants removed the railway tracks in agra, more than seventy trains stopped
आउटर पर खड़ी रेल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रव के कारण 25 ट्रेनें आगरा और दिल्ली के बीच विभिन्न स्थानों पर खड़ी हो गईं। कई ट्रेनें तो आउटर पर खड़ी थीं, जहां पीने का पानी तक मुहैया नहीं हो पा रहा था। 

पंजाब मेल राजा की मंडी स्टेशन पर तो झांसी जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस बिल्लोचपुरा स्टेशन पर खड़ी हुई थी। इसमें विदेशी पर्यटक फंसे रहे। वह पानी और खानपान की चीजें तलाशने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर तक चले आए। 

इस दौरान स्टेशनों पर ट्रेनों के बारे में यात्रियों को कोई जानकारी नहीं मिली। इससे सैकड़ों यात्री स्टेशनों पर भी फंसे रहे। दोनों ट्रैकों को शाम साढ़े सात बजे पुलिस बल ने लाठीचार्ज करके खाली करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed