फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Looted Silver With Stolen Car Crime News

आगरा एक करोड़ की लूट प्रकरण: चोरी की गाड़ी से लूटी 200 किलोग्राम चांदी, 36 घंटे से सीसीटीवी फुटेज लेकर घूम रही पुलिस

Fri, 21 Jan 2022 12:02 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Jan 2022 12:02 AM IST
सार

धौलपुर के थाना बसेड़ी स्थित रेवियापुरा निवासी शंकर परमार की श्री साईंनाथ एक्सप्रेस कंपनी है।अहमदाबाद से चांदी की पायल, घुंघरू आदि माल आया था। 

विज्ञापन
Miscreants Looted Silver With Stolen Car Crime News
घटनास्थल पर पीड़ित से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बमरौली अहीर मार्ग स्थित द्वारिका रेजीडेंसी के सामने श्री साईंनाथ एक्सप्रेस कोरियर कंपनी की 200 किलोग्राम चांदी लूटने बदमाश चोरी की होंडा अमेज कार से आए थे। पुलिस को ताजगंज क्षेत्र में कार लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। तब यह जानकारी हुई। यहां के बाद बदमाश किस वाहन और किस रास्ते से भागे यह पता लगाने में पुलिस लगी है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिल गए हैं।

विज्ञापन

कार रोककर लूटी चांदी
बुधवार सुबह 11:30 बजे घटना हुई थी। कोरियर कंपनी के मालिक का भतीजा आकाश परमार और चालक राघवेंद्र सिंह अपनी कार में गोदाम से 200 किलोग्राम चांदी लेकर नमक मंडी जा रहे थे। तभी होंडा अमेज कार सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोककर चांदी लूट ली थी। 
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में ग्वालियर मार्ग, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, इनर रिंग रोड, फरह टोल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें कार नजर नहीं आई। बाद में यह कार ताजगंज क्षेत्र में मिली। यह गुरुग्राम से चोरी की गई थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बदमाशों की कार मिली है। यह चोरी की है। फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं। इन पर पुलिस टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने क्या-क्या किया
- पुलिस ने सैंया, रोहता नहर, शमसाबाद मार्ग पर छानबीन की। सीसीटीवी फुटेज देखे।
- कंपनी में 14 कर्मचारी काम करते हैं। इन सभी से पूछताछ की।
- कंपनी से पूर्व में नौकरी छोड़ने वालों की सूची बनाई गई है। उनसे पूछताछ होगी।
- जेल से हाल में जमानत पर बाहर आए लुटेरों की सूची बनाई। वह कहां रह रहे हैं? यह पता किया जा रहा है।
- गोदाम के आसपास कोई अपराधी तो नहीं रहता है, जिसके यहां बदमाशों ने शरण ली हो।
- बदमाश दो दिन से रेकी कर रहे थे। वह कब आए और कब गए? उनका आना-जाना कहां-कहां रहा?
- गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी मालिक के गांव के हैं। इस कारण विश्वासपात्र हैं।
गांव के कई अपराधी जेल में हैं बंद
आगरा। कोरियर कंपनी का गोदाम बमरौली अहीर गांव के मार्ग पर है। यह गांव कई बदमाशों का ठिकाना रहा है। इस गांव के कई अपराधी जेल में बंद हैं। इनमें लूट और हत्या के आरोपी भी शामिल हैं। पुलिस देख रही है कि जेल से कोई अपराधी छूटा तो नहीं है। अगर, बाहर है तो कहां रह रहा है? गोदाम के आसपास के इलाके में कोई संदिग्ध तो नहीं रह रहा था।
फुुटेज में बदमाश का चेहरा, लेकिन पहचान नहीं
पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए ग्वालियर मार्ग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें बदमाशों की कार नजर आई। इसमें एक बदमाश भी दिखा। उसका चेहरा नजर आया। मगर, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। यह भी पता चला है कि लूट के बाद बदमाश सैंया की ओर गए। इसके बाद शमसाबाद रोड की तरफ निकल गए। बाद मेें कार ताजगंज क्षेत्र में खड़ी करके भाग गए। आशंका है कि बदमाश दूसरी गाड़ी से राजखेड़ा की तरफ गए हों। शमसाबाद होते हुए यहां जाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed