{"_id":"5d309ec18ebc3e6ca26600e7","slug":"miscreants-looted-shopkeeper-s-house-in-thana-sadar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहसः दिनदहाड़े ताले तोड़कर दुकानदार के घर में घुसे दो बदमाश, महिला का गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहसः दिनदहाड़े ताले तोड़कर दुकानदार के घर में घुसे दो बदमाश, महिला का गला दबाया
Fri, 19 Jul 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद पकड़ा गया बदमाश पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला
बड़ा उखर्रा (थाना सदर) में गुरुवार दोपहर को मोटर वाइंडिंग दुकानदार भगवान सिंह के घर में तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। उस समय घर में कोई नहीं था। दुकानदार की पत्नी नेमसुखी स्कूल से आ रहीं बेटियों को लेने गई थीं। बदमाश ताला तोड़कर प्रवेश कर गए।
इसी बीच नेमसुखी भी बेटियों के साथ आ गईं। उन्होंने शोर मचाया तो बदमाशों ने उनका गला दबाने की कोशिश की। उनकी बेटियों ने बाहर भागकर शोर मचाया। इस पर पड़ोसी आ गए। दो बदमाश भाग गए, जबकि एक को पकड़ लिया। उसे पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना दोपहर ढाई बजे की है। भगवान सिंह की राजपुर चुंगी पर दुकान है। बेटियों चेष्टा और चारू को स्कूल बस घर के पास छोड़कर जाती है। नेमसुखी सवा दो बजे घर पर ताला लगाकर बेटियों को लेने गई थीं।

Trending Videos
करीब 15 मिनट बाद वापस आईं तो देखा कि एक बदमाश घर के बाहर खड़ा है, जबकि दो अंदर। दोनों सामान समेट रहे थे। यह देखकर नेमसुखी ने शोर मचा दिया। अंदर वाले बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया। गला दबाने लगे। बेटियां घबरा गईं। उन्होंने भी शोर मचाया। बदमाशों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर भाग गईं।
यह देखकर अंदर वाला एक बदमाश गेट से भाग गया, जबकि दूसरा दीवार फांदकर पड़ोसी मानिक सिंह के निर्माणाधीन मकान में घुस गया। उधर, बच्चियों की आवाज सुनकर पड़ोसी कप्तान सिंह, मुखिया, खूब सिंह आ गए। उन्होंने घर में कूदे बदमाश की तलाश की।
वह मानिक सिंह के घर में बक्से में छिपा हुआ मिल गया। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई लगाई। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, पकड़ा गया आरोपी टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। वहीं फरार एक आरोपी बोदला में रहता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
कर्ज चुकाने के लिए रखे थे दो लाख रुपये
भगवान सिंह ने बताया कि बदमाश घर से दो लाख रुपये के जेवरात और दो लाख कैश लूटकर ले गए। उन्होंने एक प्लाट खरीदा था। इस कारण कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए दो लाख रुपये लेकर आए थे। बदमाश उसे लूटकर ले गए।