फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Looted Oriental Bank of Commerce ATM Crime News

आगराः ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का लाखों रुपयों से भरा एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश

Wed, 24 Jun 2020 06:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 24 Jun 2020 06:37 PM IST
सार

  • एटीएम में करीब नौ लाख 58 हजार रुपये की नगदी
  • एसपी ग्रामीण ने मौके का किया मुआयना

विज्ञापन
Miscreants Looted Oriental Bank of Commerce ATM Crime News
एटीएम चोरी होने की सूचना के बाद पहुंचे एसपी ग्रामीण, दूसरे चित्र में चोरी हुआ एटीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर सीकरी हाईवे पर मंडी समिति के सामने ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) के बगल में लगे एटीएम बूथ के शटर के ताले मंगलवार की रात तोड़कर बदमाश नोटों से भरा एटीएम उखाड़ ले गए।
विज्ञापन


पूरी घटना को बदमाशों ने महज 31 मिनट में अंजाम दिया। रुपयों को निकालकर एटीएम बॉक्स राजस्थान के सेवर क्षेत्र में फेंक गए। एटीएम में 9.58 लाख रुपये होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।    
विज्ञापन


तीन मिनट में एटीएम को अनलॉक कर साढ़े छह लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में कैद शातिर चोर
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति परिसर के सामने ओबीसी बैंक परिसर के बराबर में ही एटीएम बूथ है। मंगलवार की रात उसके शटर का ताला तोड़कर जमीन में गड़े एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ा और बोलेरो में लादकर भरतपुर की ओर भाग निकले। 

घटना की जानकारी सुबह बैंक खुलने पर बैंक कर्मचारियों को हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी पश्चिमी रविकुमार, क्षेत्राधिकारी वीएस वीरकुमार, प्रभारी निरीक्षक राजकमल बालियान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें तीन बदमाश एटीएम को उखाड़कर बोलेरो में लादकर भरतपुर की ओर जाते दिख रहे हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक एटीएम में 9.58 लाख रुपये थे। पूछताछ में बैंक प्रबंधक कालीचरण ने बताया कि रात्रि करीब डेढ़ बजे से 2 बजे करीब के बीच यह घटना हुई है। 

एसपीआरए रवि कुमार ने बताया कि बदमाशों ने एटीएम को खाली कर राजस्थान के सेवर क्षेत्र में फेंका था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने राजस्थान के गैंग का हाथ होने की आशंका जताई है। 

गार्डविहीन था एटीएम बूथ
हैरानी की बात है कि प्रशासन और पुलिस के सख्त निर्देशों के बाद भी हाईवे स्थित एटीएम पर कोई गार्ड की तैनाती नहीं थी। वहीं बैंक के आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की कि आधा किलोमीटर दूर दुरा मोड़ पर पुलिस बैरियर है। पर, रात्रि में हाईवे पुलिस की गश्त न होने के चलते इस तरह की वारदात हुई है।

16 माह पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात
हाईवे पर ही 16 माह पूर्व चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय गेट पर लगा बैंक ऑफ इंडिया का नोटों से भरा एटीएम भी चोर इसी तरह से उखाड़ कर ले गए थे। जिसका कुछ भाग कराही के निकट बरामद हुआ था। पुलिस उक्त मामले में आज तक कोई खुलासा नही कर पाई है। इस घटना के कुछ दिन बाद ही बाईपास मोड़ स्थित एक एटीएम के तारों को काटकर बदमाशों ने छेड़छाड़ की थी, मगर चोरी होने से बच गई थी। 

पुलिस के साथ एटीएम का मलबा लेने भरतपुर गए बैंक प्रबंधक
फतेहपुर सीकरी। बदमाशों ने रुपयों को निकालने के बाद एटीएम का मलबा भरतपुर के थाना सेवर के समीप खेत में फेंका था। इसकी जानकारी राजस्थान पुलिस ने दी। इस पर ओबीसी बैंक के प्रबंधक सीकरी पुलिस कर्मियों के साथ एटीएम मशीन के मलबे को लेने भरतपुर गए। इस दौरान सीकरी से लेकर भरतपुर तक जहां भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उनकी फुटेज को भी पुलिस बारीकी से देखा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed