{"_id":"60ebf51e8ebc3e7375213644","slug":"miscreants-looted-cash-from-petrol-pump-worker-on-highway-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दिनदहाड़े लूट: हाईवे पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 5.23 लाख रुपये लूटे, बदमाश फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दिनदहाड़े लूट: हाईवे पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 5.23 लाख रुपये लूटे, बदमाश फरार
Mon, 12 Jul 2021 01:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:24 PM IST
सार
पेट्रोल पंप की नकदी लेकर जा रहे स्कूटर सवार कर्मचारी को सोमवार सुबह बदमाशों ने निशाना बना लिया। बदमाशों ने कर्मचारी से 5.23 लाख रुपये और स्कूटर लूट लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद-आगरा हाईवे स्थित छलेसर पर सोमवार सुबह साढ़े दस बजे दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी किशन सिंह से रिवाल्वर तानकर 5.23 लाख रुपये लूट लिए। बदमाश कर्मचारी का स्कूटर भी ले गए। डिकी में रकम रखी थी। बाद में बदमाशों ने रकम निकाल कर स्कूटर को ओरियंटल कंपनी के प्लांट के पास छोड़ दिया। वह अपनी पल्सर बाइक भी छोड़ गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
छलेसर के पास हाईवे पर हर्षवर्द्धन शर्मा का राज ऑटो मोबाइल्स के नाम से पेट्रोल पंप है। छलेसर निवासी किशन सिंह इसमें काम करते हैं। वह दो दिन का कैश 5.23 लाख रुपये एक बैग में रखकर संजय प्लेस स्थित स्टेट बैंक में जमा कराने के लिए स्कूटर से जा रहे थे। पेट्रोल पंप से एत्मादपुर की ओर स्कूटी से जाने के बाद उन्होंने छलेसर फ्लाईओवर के नीचे से यू टर्न लिया। इसके बाद आगरा की ओर जाते समय बेस्ट प्राइस के सामने सर्विस रोड पर आ गए।
यहां पहले से झाड़ियों में बदमाश बैठे थे। उन्होंने किशन सिंह को रोक लिया। एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर तान दी। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद एक बदमाश ने स्कूटर कब्जे में ले लिया। चारों बदमाश भाग निकले। किशन सिंह ने पंप मैनेजर को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी मुनिराज जी ने नाकाबंदी के निर्देश दिए, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है।

जंगल में पैदल ही भाग गए बदमाश
घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर झरना नाले के पास ओरिएंटल कंपनी का प्लांट है। पुलिस को प्लांट के बाहर कर्मचारी का लूटा हुआ स्कूटर और बदमाशों की पल्सर बाइक बरामद हो गई। पूछताछ में प्लांट के चौकीदार ने बताया कि तीन बदमाश गाड़ी खड़ी करके जंगल की ओर पैदल भाग निकले। सभी मास्क पहन रखा था। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने जो बाइक छोड़ी है, वो चोरी की हो सकती है। उसके नंबर से बाइक मालिक के बारे में पता किया जा रहा है।
दो दिन का था कैश
पंप मालिक हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि पर शनिवार और रविवार का कैश था। दो दिन बैंक की छुट्टी होने की वजह से कैश जमा नहीं कर सके थे।
पुलिस टीम को लगाया
बाइक सवार बदमाशों ने पंपकर्मी से लूट की है। पुलिस टीम को लगाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फुटेज देखे जा रहे हैं। बदमाशों की बाइक भी मिली है। - मुनिराज जी, एसएसपी
आगरा में कोरोना: 24 घंटे में कोई नया संक्रमित नहीं, 38 रह गए सक्रिय मरीज