फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CRPF woman constable killed her husband along with her lover

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा 'सुहाग': दिल्ली में हत्या कर शव अलवर में दफनाया, दोनों हैं CRPF में कांस्टेबल

Mon, 07 Aug 2023 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 08:44 AM IST
सार

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। खास बात ये है कि पत्नी सीआरपीएफ में कांस्टेबल है और जिस प्रेमी के लिए हत्या की वो भी साआरपीएफ में ही है। पति घर पर रहकर खेती का काम करता था। 
 

विज्ञापन
CRPF woman constable killed her husband along with her lover
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा 'सुहाग' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा से सटे भरतपुर जिले में सीआरपीएफ में तैनात महिला कांस्टेबल ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भरतपुर निवासी पति की हत्या कर दी। इसके बाद पति के शव को दिल्ली से लाकर अलवर के बानसूर में प्लॉट में दफना दिया। पुलिस ने रविवार को जमीन खोदकर शव को बाहर निकाला। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि लाश को दिल्ली से कार से लेकर आरोपी प्रेमी अलवर आया था। यहां उसने अपने नवनिर्मित मकान के पास ही लाश को दफना दिया था। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूनम जाट (32) पत्नी संजय जाट निवासी नरेना चौथ (भरतपुर) सीआरपीएफ में कांस्टेबल है और दिल्ली में तैनात है। पूनम का कई दिनों से रामप्रताप गुर्जर निवासी महताला की ढाणी ग्राम पंचायत लेकड़ी, बानसूर (अलवर) से प्रेम प्रसंग चल रहा है। रामप्रताप भी सीआरपीएफ में है और नागालैंड में पोस्टेड है। इन दोनों ने संजय को रास्ते से हटाने के लिए प्लानिंग कर दिल्ली बुलाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रामप्रताप शव लेकर बानसूर पहुंचा और बाइपास रोड पर विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पीछे खाली पड़े प्लॉट में दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने संजय को कॉल किया तो फोन बंद आया। इसके बाद उन्होंने पूनम को कॉल कर संजय के बारे में पूछा, लेकिन पूनम ने बताया कि संजय वहां आया ही नहीं। इसके बाद परिजनों ने चार अगस्त को खोह थाने भरतपुर में संजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पूनम और रामप्रताप पर संजय की हत्या कर शव को छुपाने का शक जताया। 
विज्ञापन

पुलिस ने रामप्रताप और पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने संजय की हत्या करने और शव को दफनाने की बात कबूल कर ली। संजय के पिता मनीराम जाट ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी बहू पूनम ने संजय को कॉल कर दिल्ली बुलाया था। संजय 31 जुलाई को सुबह 8.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। शाम पांच बजे जब उसने संजय से बात की तो उसने कहा कि वह अभी मेट्रो में बैठा है और पूनम के पास जाकर बात करता हूं। इसके बाद से ही संजय से कोई बात नहीं हुई और फोन बंद आने लगा। 

पुलिस ने चार अगस्त की रात को रामप्रताप को बानसूर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं परिजनों ने पूनम को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने संजय की हत्या करने की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने प्लान के तहत संजय को दिल्ली बुलाया और गाड़ी में बैठाकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूनम दिल्ली रुक गई और रामप्रताप को शव को ठिकाने लगाने के लिए भेज दिया। रामप्रताप शव लेकर बानसूर पहुंचा और यहां एक खाली पड़े प्लॉट में शव को दबा दिया।

 रामप्रताप ने जहां शव को दफनाया था, वहां से 100 मीटर दूर उसने नया मकान बनाया है। आरोपी रामप्रताप भी शादीशुदा है। ढाई साल पहले पूनम और रामप्रताप की श्रीनगर एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई थी और इसके बाद से ही इनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। पूनम ढाई साल से दिल्ली में द्वारिका सेक्टर-8 में मेट्रो स्टेशन पर तैनात है। 

खोह थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद ने बताया कि दोनों का पिछले ढाई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला दिल्ली में सीआरपीएफ में तैनात है। महिला ने 31 जुलाई को अपने पति को फोन कर दिल्ली बुला लिया और शाम को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर मृतक के पिता ने खोह थाना में मामला दर्ज कराया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed