फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted 51 thousand rupees from salesman of liquor contract in night

UP: बाइक से गिराया, तमंचा दिखाया और लूट ले गए 50 हजार रुपये; खतरनाक है आगरा का अंधेरा

Mon, 10 Jul 2023 09:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 10 Jul 2023 09:55 PM IST
सार

आगरा में रात का अंधेरा बेहद खतरनाक है। ये हम नहीं कह रहे,  बल्कि यहां हो रहीं वारदातें खुद व खुद कहानी बयां कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
miscreants looted 51 thousand rupees from salesman of liquor contract in night
अंधेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक के बाद एक लूट हो रही है। सिकंदरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ओवरब्रिज पर बाइकर्स गैंग ने शराब ठेके के सेल्समैन को लूट लिया। बाइक से गिराने के बाद गोली मारने की धमकी देकर उससे 51 हजार रुपयों से भरा बैग ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है। दो जगह कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


कैलाश मोड़, सिकंदरा निवासी विजय यादव गांव जऊपुरा स्थित देसी शराब के ठेके पर सेल्समैन हैं। आठ जुलाई की रात 10 बजे वो ठेका बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। बैग में शराब बिक्री के 51 हजार रुपये थे। बेटे शोभित यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। उन्होंने काले कपड़े पहन रखे थे। चेहरे भी छिपाए थे। एक बदमाश ने पिता को बाइक पर पैर मारकर गिरा दिया। वह घायल हो गए। तभी दूसरा बदमाश बैग छीनने लगा।
विज्ञापन


पिता ने शोर मचाया तो तीसरे बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। वह मोबाइल निकालकर परिचित को काॅल करने पर चश्मा भी तोड़ दिया। इससे पिता घबरा गए। बदमाश उनसे बैग लूटकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके से पीछे लगे थे

पुलिस ने विजय यादव के आने-जाने के रास्ते पर लगे कैमरों को खंगाला। इसमें सामने आया कि ठेके से ही बदमाश पीछा करते आए थे। इसका एक सीसीटीवी फुटेज मिला है। ओवरब्रिज पर अंधेरा रहता है। इसका फायदा उठाकर वारदात की। औद्योगिक क्षेत्र में होकर भाग निकले, जिससे हाईवे के कैमरों में बदमाश नहीं आए। मगर, वो एक फैक्टरी के कैमरे में कैद हो गए। पुलिस अब बदमाशों की पहचानने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed