{"_id":"5d7a469e8ebc3e93bd1088c6","slug":"miscreants-loot-rs-one-lakh-at-gunpoint-with-finance-employees-in-farah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः तमंचे के बल पर दिनहाड़े लूटा फाइनेंसकर्मी, वारदात से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः तमंचे के बल पर दिनहाड़े लूटा फाइनेंसकर्मी, वारदात से फैली दहशत
Fri, 13 Sep 2019 12:35 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
लूट
फरह के गांव झुड़ावई-परखम केे मध्य फाइनेंसकर्मी से तमंचे के बल पर करीब एक लाख ग्यारह हजार की नकदी, टेबलेट और जरूरी कागजात लूट लिए गए। फाइनेंसकर्मी गांवों से उगाही करके घर लौट रहा था।
सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। बाइक सवार दो लुटेरों की तलाश शुरू की। लुटेरों ने पहचान छुपाने को गमछे और हेलमेट से चेहरा छुपा रखा था।
आगरा के सैंया (गांव नदीम) निवासी राजेश शर्मा पुत्र वैताली शर्मा भारत फाइनेंस इंफ्लूजन लिमिटेड में फाइनेंसकर्मी है। गुरुवार की दोपहर थाना फरह के गांव झुड़ावई से बाइक सवार फाइनेंसकर्मी उगाही करके लौट रहा था। परखम और झुड़ावई के मध्य नकाबपोश बाइक सवारों ने फाइनेंसकर्मी को रोक लिया।
विज्ञापन
हथियार के बल पर बैग लूटकर गांव परखम की तरफ भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने जानकारी जुटाकर लुटेरों की तलाश की, पर लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके।

Trending Videos
सीओ रिफाइनरी आलोक दुबे ने बताया कि फाइनेंसकर्मी लगभग एक लाख, ग्यारह हजार रुपये, टेबलेट और जरूरी कागजात बैग में बता रहा है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाएगा।