{"_id":"61c5c7e2c517e96a9a5d0b0a","slug":"miscreants-attcak-on-police-team-in-barsana-contable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बदमाशों का दुस्साहसः पुलिस के टोकने पर कार सवार अपराधियों ने की फायरिंग, सिपाही हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बदमाशों का दुस्साहसः पुलिस के टोकने पर कार सवार अपराधियों ने की फायरिंग, सिपाही हुआ घायल
Sat, 25 Dec 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:13 AM IST
सार
पुलिस टीम पर हुए हमले के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी देहात मौके पर पहुंचे, पुलिस ने बदमाशों की कार बरामद की है
वहीं 30 कारतूस और कागजात भी मिले हैं।
विज्ञापन
गोली के निशान दिखाता पुलिस वाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में राजस्थान बॉर्डर के ऊंचागांव के पास गुरुवार की रात दो बजे कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक सिपाही के सिर में छर्रे लगे हैं। सिपाही घायल हो गया है। गश्ती पुलिस के टोकने पर यह हमला किया गया। बदमाश कार को छोड़करभाग गए। पुलिस ने कार और कारतूस बरामद किए हैं। कार में मिले पर्स से एक बदमाश की शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस की पांच टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हुई हैं। घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पांच पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे
विज्ञापन
थाना बरसाना से दो किलोमीटर दूर राजस्थान बॉर्डर के ऊंचागांव के पास बरसाना थाने के पांच पुलिस कर्मी गश्त कर रहे थे। बरसाना की तरफ से आती एक संदिग्ध कार को पुलिस ने टार्च से इशारा करके रुकवाने की कोशिश की। बदमाशों ने फ्लैश लाइट देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। करीब दस मिनट तक फायरिंग पुलिस कर्मियों पर की गई। फायरिंग में एक सिपाही महेंद्र सिंह सिर में छर्रें लगने से घायल हो गया।अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस की पांच टीमें लगाई
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद्र भी पहुंचे। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बरसाना पुलिस ने कार, 315 बोर के 11 कारतूस, 12 बोर के 19 कारतूस और कुछ कागज बरामद किए हैं। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसएचओ मुकेश मलिक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद अनवार हत्याकांडः 20 साल बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद रिक्शा चलाया, प्रेशर कुकर का कारीगर बना, दूसरा परिवार भी बनाया