{"_id":"61195671c343bd3c3672e28e","slug":"miscreant-surrendered-in-police-station-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में पुलिस का खौफ: चिकित्सक अपहरण कांड के एक और आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में पुलिस का खौफ: चिकित्सक अपहरण कांड के एक और आरोपी ने थाने में किया आत्मसमर्पण
Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 12:06 AM IST
सार
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। अपहरण के मुख्य आरोपी समेत दो को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन
एत्माद्दौला थाना, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले में पुलिस ने एक महीने के अंदर मुठभेड़ में चार बदमाशों को मार गिराया, जबकि कइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस का खौफ अब बदमाशों में इस कदर बैठ गया है कि एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने का सिलसिला भी जारी है। चिकित्सक अपहरण कांड में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश ने रविवार को थाना एत्माद्दौला में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
सरेंडर करने वाले बदमाश का नाम तरुण कुमार है। वह रविवार को हाथ जोड़कर थाना एत्माद्दौला में सरेंडर करने पहुंचा। पुलिस की पूछताछ में तरुण ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर डॉ. उमाकांत गुप्ता का अपहरण किया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। पुलिस के डर से उसने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन
संबंधित खबर- आगरा में पुलिस का खौफ: हाथ जोड़कर सरेंडर करने पहुंच रहे बदमाश, 5 दिन में 4 अपराधी मुठभेड़ में हो चुके ढेर
विज्ञापन
आरोपी तरुण मथुरा के थाना रिफाइनरी अंतर्गत गांव खेड़िया का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। इससे पहले भोला नाम के आरोपी ने आत्मसमर्पण कर चुका है। पुलिस ने अपहरण कांड के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश बदन सिंह और उसके साथी को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है।
शहर की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता का 13 जुलाई को पांच करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण किया गया था। पुलिस ने 31 घंटे बाद धौलपुर के बीहड़ से डॉक्टर को मुक्त करा लिया था। दो आरोपी पवन और मंगला उर्फ संध्या पकड़े थे। मंगला ने हनीट्रैप में फंसाकर चिकित्सक को फंसाया था। इसके बाद उनका अपहरण किया गया था।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।