{"_id":"5f56513e8ebc3e6153746abe","slug":"miscreant-shot-died-man-in-agra-sikandra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
Tue, 08 Sep 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:29 AM IST
सार
पुलिस ने आसपास फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें चार युवक पैदल जाते दिख रहे हैं। हत्या के बाद वह फरार हो गए। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में गांव लखनपुर के पास सोमवार की शाम सात बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साथ चल रहे तीन युवक भाग गए, उन्हीं पर शक जताया जा रहा है। देर रात पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में लगी थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लखनपुर के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने वाले बाइक पर सवार थे। हत्या के बाद आसानी से भाग गए। इस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार-पांच युवक पैदल जा रहे थे। मृतक युवक भी उनके साथ ही चल रहा था।
सभी आपस में बात कर रहे थे। अचानक उनमें विवाद शुरू हो गया। जोर-जोर से आवाज आने लगीं। इसी दौरान गोली चली। कनपटी पर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। बाकी भाग गए। मृतक की उम्र तकरीबन 35 साल है। वह मजदूर लग रहा है। फैक्टरी में काम करके घर लौटकर जा रहा होगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद
पुलिस ने आसपास फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें चार युवक पैदल जाते दिख रहे हैं। हत्या के बाद वह फरार हो गए। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर डाली जाएगी। आसपास के गांव में भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।