फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreant looted truck full of mustard oil from saiyan agra crime news

यूपीः चालक-सहायक को अगवा कर लूटा तेल से भरा ट्रक, पुलिस की सात टीमें भी नहीं लगा सकी सुराग

Mon, 07 Oct 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Oct 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
miscreant looted truck full of mustard oil from saiyan agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद में थाना सैंया में रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे बोलेरो सवार छह बदमाशों ने 20 लाख के सरसों के तेल से लदा ट्रक लूट लिया। 
विज्ञापन


ट्रक चालक और सहायक को अगवा कर बोलेरो में डाल ले गए। दोनों को शनिवार सुबह 4:45 बजे शमसाबाद में छोड़ा। वारदात के खुलासे के लिए सात टीमें गठित की गई है लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन


यह ट्रक अग्रसेन ऑयल मिल भरतपुर से गिरिडिह झारखंड ले जाया जा रहा था। इसमें तेल के 1400 टिन और 200 कार्टून थे। कार्टून में बोतलबंद तेल था। इसे ग्राम कुसुमरजा, झारखंड निवासी इलियास अंसारी चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक के तौर पर उनका भतीजा रहमत अंसारी था। ये लोग मिल से शनिवार की रात्रि 9:30 बजे चले थे। दो घंटे बाद सैंया में रेलवे ओवरब्रिज के पास की सड़क पर एक बोलेरो ने ट्रक को ओवरटेक कर रुकवा लिया।

तमंचों से लैस चार बदमाशों ने चालक और सहायक को ट्रक से खींचकर बोलेरे में बिठा लिया। दो बदमाश ट्रक लूटकर चले गए। बोलेरो सवार बदमाश चालक और सहायक को रात भर घुमाते रहे। उनके मोबाइल लूटकर सुबह पौने पांच बजे उन्हें नयाबांस, शमशाबाद के पास फेंककर चले गए। 

इसके बाद चालक ने राहगीर से मोबाइल मांगकर घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने केस डकैती की धारा में दर्ज किया। सीओ खेरागढ़ ने बताया कि लूटे गए तेल की कीमत लगभग 20 लाख बताई गई है। एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि खुलासे के लिए सात टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed