{"_id":"5d161db48ebc3e3ced106e9b","slug":"miscreant-looted-in-jewelry-show-room-at-kargil-crossing-sikandra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आए बदमाश, गहने दिखाने पर जेवरात का डिब्बा लूटकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर आए बदमाश, गहने दिखाने पर जेवरात का डिब्बा लूटकर भागे
Sat, 29 Jun 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
कारगिल चौराहा स्थित खंडेलवाल प्लाजा में ज्वेलर्स की दुकान पर आए बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल चौराहा स्थित खंडेलवाल प्लाजा मार्केट में श्री कृष्णा ज्वैलर्स में शुक्रवार सरेशाम साढ़े चार बजे ग्राहक बनकर आए दो लुटेरे 200 ग्राम सोने के जेवरात से भरा डिब्बा लूटकर फरार हो गए।
चौराहे पर पुलिस तैनात नहीं थी, जिससे लुटेरे आसानी से भाग निकले। दुकानदार ने शोर मचाया, लेकिन पकड़े नहीं जा सके। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दो बदमाश कैद हो गए हैं।
दीप नगर, बोदला निवासी कृष्णकांत त्यागी की खंडेलवाल प्लाजा मार्केट की पहली मंजिल पर दुकान है। कृष्णकांत त्यागी ने बताया कि दुकान पर पिता अतर सिंह त्यागी और बेटा अर्जुन बैठते हैं। पिता शुक्रवार को सत्संग में गए थे। बेटा दुकान पर अकेला था।

शाम तकरीबन 4:30 बजे दो बदमाश ग्राहक बनकर आए थे। एक ने अपनी महिला मित्र को गिफ्ट देने के बहाने गहने दिखाने को कहा। इस पर अर्जुन ने तिजोरी से कुछ चेन निकालकर दिखा दी। मगर, उन्होंने चेन पसंद नहीं की। इस पर अर्जुन ने मंगलसूत्र दिखाए। उन्होंने मना कर दिया।
अर्जुन ने गहने एक डिब्बे में रखकर काउंटर के अंदर रख दिया। पिता को फोन कर कुछ गहनों के फोटो व्हाट्स एप करने के लिए मंगा लिए। इसके बाद वह तिजोरी का ताला लगाने के लिए जैसे ही पीछे की तरफ मुड़ा।
वैसे ही दोनों बदमाशों ने काउंटर पर रखा गहनों से भरा डिब्बा उठा लिया। अर्जुन को पता चला तो वह पीछे दौड़ा। बदमाश सीढ़ियों से उतरने के बाद ग्रे रंग की अपाचे बाइक से बोदला रोड की तरफ भाग गए।