फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers attacks on devotees bus mathura samachar

बाइक सवारों ने बस पर किया पथराव, कई श्रद्धालु घायल

Wed, 31 Jul 2019 07:17 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Jul 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
bikers attacks on devotees bus mathura samachar
श्रद्घालुओं की बस - फोटो : अमर उजाला
गिरिराज जी की परिक्रमा के बाद बरसाना राधारानी के दर्शन करने जा रहे ब्रज यात्रियों की बस पर बाइक सवार छह युवकों ने नीमगांव रेलवे क्रॉसिंग के निकट पथराव कर दिया। पत्थर लगने से बस का आगे का शीशा टूट गया। तीर्थ यात्रियों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन


बस को रोक कर यात्री बाहर निकले तो युवक भाग गए। लोगों का कहना है कि युवकों के हाथ में लाठी-डंडे एवं तमंचा था, जबकि पुलिस बस चालक की गलती मान रही है। पुलिस के अनुसार चालक ने बाइक सवारों पर पीक थूक दी थी।  
विज्ञापन

 
मंगलवार को रात रामबाग आगरा से एक बस लेकर निकले करीब 60 पर्यटक ब्रज दर्शन के लिए गोवर्धन से बरसाना जा रहे थे। नीमगांव रेलवे स्टेशन फाटक के निकट बाइकों से आए छह युवकों ने चलती बस में ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव से बस के आगे का शीशा टूट गया। वहीं, यह देख बस में बैठी महिलाएं घबरा गईं, लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद बस को रोक कर यात्री उन युवकों के पीछे भागे तो युवक दो बाइकों से बाईपास वाले रास्ते भाग गए। पथराव में यात्री पिंकी, ज्योति, राजो, माया को चोटें आई हैं। यात्री संजय ने बताया कि पत्थर फेंकने वाले युवकों के पास लाठी-डंडे एवं तमंचा भी था। 

पुलिस सूचना पर पहुंची और युवकों की इधर-उधर खोजबीन की। इसके बाद ब्रजयात्री बरसाना चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि यात्रियों से जानकारी करने पर पता चला है कि बस चालक ने बाइक सवार युवकों पर गुटखा की पीक थूक दी थी। बस न रोकने पर युवकों ने पत्थर मार दिया था। युवक भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। यात्रियों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed