{"_id":"5c3ad020bdec22733a035151","slug":"miracle-story-of-business-woman-death-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मृत घोषित होने के बाद जिंदा हुई महिला, 17 दिन बाद फिर तोड़ दिया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत घोषित होने के बाद जिंदा हुई महिला, 17 दिन बाद फिर तोड़ दिया दम
Sun, 13 Jan 2019 11:14 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक अनीता सेंगर (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला में मृत घोषित होने के बाद जिंदा होने वाली महिला की 17 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। कई बीमारियां से पीड़ित अनामिका टाकीज की मालिकान ने शुक्रवार मध्यरात्रि अस्पताल से टूंडला लाने के बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एमपी रोड निवासी प्रमुख व्यवसायी सीपी सिंह सेंगर की पत्नी अनीता सेंगर (67) अनामिका टाकीज चलातीं थीं। वे पिछले कई वर्षों से कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थीं। उनका आगरा के नयति हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
23 दिसंबर को उनकी तबियत अधिक खराब होने पर आगरा के ही पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां 26 दिसंबर को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
रात दो बजे तोड़ा दम
उनकी मृत्यु की सूचना से परिवार में चीत्कार मच गया था। उनके शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर लग गई थी। हॉस्पिटल से शव लाने की सूचना पर परिवार के अन्य लोग अंत्येष्टि का सामान जुटाने लगे थे।
उनके शव लेकर परिजन घर पहुंच पाते उससे पहले ही उनमें सांसें लौट आईं। तब से उनका नयति अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात चिकित्सकों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी।
परिजन उन्हें घर ले आए, रात दो बजे करीब उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत की सूचना को काफी समय तक पूर्व की भांति उनके शुभचिंतक अफवाह समझते रहे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।