{"_id":"69e662c8c89422f4660317b7","slug":"minor-student-molested-in-agra-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़, विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़, विरोध पर भाई के अपहरण की कोशिश; FIR दर्ज
Mon, 20 Apr 2026 11:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:27 PM IST
सार
आगरा में दुस्साहसिक घटना सामने आई है। ट्यूशन जा रही नाबालिग छात्रा से मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध पर छात्रा के भाई का अपहरण करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मनचलों ने रास्ते में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने सात दिन बाद छात्रा के भाई का अपहरण की कोशिश की। उसे बेरहमी से पीटा और चौराहे पर फेंककर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही आर्यन चौहान, शिव चौहान, राघवेंद्र, मक्कू और गौरव ने उसका रास्ता रोक लिया। फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर दुपट्टा खींच लिया। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां और भाई को दी।
शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने उनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि रविवार को पीड़िता का भाई टेढ़ी बगिया की ओर जा रहा था। तभी आरोपियों ने कार आगे खड़ी करके उसे भीतर खींच लिया। सूचना मिलते ही परिजन ने डायल 112 पर अपहरण की सूचना दी। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। इशके बाद एक चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।